Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

प्रधानमंत्री मोदी के दिसंबर में कनाडा दौरे की उम्मीद, मेजबानी को लेकर उत्सुक हूं : मार्क कार्नी


न्यूयॉर्क, 23 सितंबर (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में कनाडा दौरे पर आने की उम्मीद है।

न्यूयॉर्क, 23 सितंबर (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में कनाडा दौरे पर आने की उम्मीद है।

दोनों देश 2026 के अंत तक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के साथ व्यापार वार्ता में "अच्छी प्रगति" हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंध "बेहद महत्वपूर्ण" हैं।

कार्नी ने मंगलवार (स्थानीय समय) को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, "भारत के साथ हमारी व्यापार वार्ता में अच्छी प्रगति हो रही है। यह कई स्तरों पर बेहद महत्वपूर्ण संबंध है... वह (प्रधानमंत्री मोदी) कनाडा का दौरा करेंगे। मैं उनकी मेजबानी को लेकर बेहद उत्सुक हूं।"

इस सप्ताह की शुरुआत में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने कहा था कि वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करने और व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर चर्चा करने को लेकर उत्सुक हैं।

आनंद ने एक्स पर पोस्ट किया, "कनाडा-भारत द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और साल के अंत से पहले सीईपीए को अंतिम रूप देना हमारी समग्र रणनीति के लिए महत्वपूर्ण है। मैं इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में डॉ. एस. जयशंकर से बातचीत करने को लेकर उत्सुक हूं।"

इस बीच, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ सीईपीए को आगे बढ़ाने को लेकर सार्थक बैठक की।

सिद्धू ने एक्स पर पोस्ट किया, "मैंने अपनी टीम के साथ भारत में व्यापार वार्ता का चौथा दौर पूरा किया है। इन वार्ताओं के लिए निरंतर और आमने-सामने सहयोग की जरूरत है। सीईपीए समझौते की दिशा में गति बनाए रखने के लिए मैं आने वाले हफ्तों में मंत्री पीयूष गोयल से फिर मुलाकात करने को लेकर उत्सुक हूं।"

उन्होंने कहा, "2024 में कनाडा और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 30.8 अरब डॉलर का था। हमारा लक्ष्य 2030 तक इसे दोगुने से अधिक बढ़ाकर 70 अरब डॉलर करना है।"

सिद्धू ने कहा, "कृषि और कृषि-खाद्य से लेकर ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों, एआई एवं टेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस और रक्षा तक, सीईपीए दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक में कनाडाई व्यवसायों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता है।"

पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट किया कि दोनों पक्षों ने "वार्ता में तेजी लाने और जल्द से जल्द सीईपीए को अंतिम रूप देने की अपने नेतृत्व की प्रतिबद्धता दोहराई। इससे वस्तुओं, सेवाओं और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार के नए अवसर खुलेंगे।"

गोयल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत-कनाडा सीईपीए को जल्द अंतिम रूप दिए जाने से द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि करने और पारस्परिक लाभ के लिए भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के साझा दृष्टिकोण को साकार करने में मदद मिलेगी।

--आईएएनएस

पीएम

Date & Time : 2026-09-23 12:40:06

Share:

Leave A Reviews

Related News