Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'प्रधानमंत्री सबसे लोकप्रिय नेता', पीएम मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर संजय सरावगी की प्रतिक्रिया


पटना, 18 मई (आईएएनएस)। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किए जाने पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।

पटना, 18 मई (आईएएनएस)। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किए जाने पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के काम करने का तरीका अलग है। इसलिए उन्हें स्वीडन के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। इससे यह पता चलता है कि पीएम मोदी दुनिया के देशों में कितने लोकप्रिय हैं। पीएम मोदी की नीतियों की वजह से भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।

एसआईआर को लेकर एकनाथ शिंदे के बयान पर संजय सरावगी ने कहा कि सभी राज्यों में एसआईआर हो रहा है। एसआईआर के माध्यम से घुसपैठियों, मृतकों या जिनकी डबल एंट्री है, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। इसलिए बंगाल के बाद अन्य राज्यों में भी एसआईआर शुरू हो रहा है।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और विपक्ष के अन्य नेताओं ने पेपर लीक की घटना के बाद कार्रवाई की मांग की थी। जब बच्चों के हित में परीक्षा रद्द की गई, आरोपियों को पकड़ा जा रहा है और सीबीआई जांच जारी है, तब इन्हीं लोगों को मिर्ची लग रही है। इसका जो भी मास्टरमाइंड होगा, उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

अरशद मदनी के बयान पर संजय सरावगी ने कहा कि डर की कोई राजनीति नहीं हो रही है। जो इस देश को अपना देश मानता है और देश को आगे बढ़ते देखना चाहता है, उसके लिए कोई नफरत या भय नहीं है। लेकिन जो इस देश को अपना नहीं मानता, वह जो समझना चाहे समझे।

पेट्रोल-डीजल बचाने की पीएम मोदी की अपील को लेकर संजय सरावगी ने कहा कि वैश्विक संकट को देखते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री भी इस अपील का पालन कर रहे हैं। मैंने पत्र लिखकर कार्यकर्ताओं से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो, इसके लिए पहल करें। मैंने जमुई की यात्रा ट्रेन से की।

सिवान एनकाउंटर को लेकर संजय सरावगी ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। पुलिस को खुली छूट दी गई है। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आज भी एक एनकाउंटर किया गया है।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News