Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

प्रतीक यादव के निधन से सियासी गलियारों में शोक, अंतिम दर्शन को जुटा सैफई परिवार


लखनऊ, 13 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार तड़के लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम दर्शन के लिए सियासी गलियारा उमड़ा है, उनके परिवार के सभी सदस्य इस दुख की घड़ी में जुटे हैं।

लखनऊ, 13 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार तड़के लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम दर्शन के लिए सियासी गलियारा उमड़ा है, उनके परिवार के सभी सदस्य इस दुख की घड़ी में जुटे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी श्रद्धांजलि दी। प्रतीक यादव के निधन के बाद लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग आवास पर नेताओं, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया, भाजपा सांसद साक्षी महाराज, प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस नेता आराधना और शिवपाल सिंह भी परिवार से मिलने पहुंचे। वहीं, सुभासपा विधायक अब्बास भी परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपर्णा यादव के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के दौरान प्रतीक यादव के साले, अमन बिष्ट, मौजूद रहे। प्रतीक यादव की पत्नी और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अन्य दिल्ली से लखनऊ पहुंच गई हैं।

अपर्णा यादव धार्मिक यात्रा के सिलसिले में सोमनाथ गई थीं और दिल्ली में रुकी हुई थीं। पति के निधन की सूचना मिलते ही वह तुरंत लखनऊ रवाना हुईं। केजीएमयू प्रशासन ने प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट और भाई अमन सिंह बिष्ट को सौंप दिया, जिसके बाद शव को अंतिम दर्शन के लिए विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास लाया गया।

प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहे और जिम तथा रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। हाल ही में मुंबई में उनका इलाज चला था और तीन दिन पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

--आईएएनएस

विकेटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News