प्रयागराज, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से टीजीटी परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को दो पाली में आयोजित की जा रही है। दूसरे दिन गुरुवार को प्रयागराज के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से परीक्षा आयोजित की जा रही है।
![]()
प्रयागराज, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से टीजीटी परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को दो पाली में आयोजित की जा रही है। दूसरे दिन गुरुवार को प्रयागराज के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से परीक्षा आयोजित की जा रही है।
परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थी एकत्रित होने शुरू हो गए थे। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छात्र जहां एक तरफ परीक्षा को लेकर थोड़े नर्वस दिखे, वहीं दूसरी तरफ उनका हौसला भी बुलंद नजर आया। तमाम नियमों के तहत परीक्षा केंद्रों के बाहर मोबाइल, ब्लूटूथ, डिजिटल घड़ियां जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्रियां पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।
परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रवेश पत्र में दिए गए नियमों का सख्ती से पालन अनिवार्य है। निष्पक्ष और नकल-मुक्त बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए।
परीक्षा देने आईं अभ्यर्थी महिमा ने बताया कि टीजीटी अंग्रेजी की परीक्षा है। व्यवस्था सही तरीके से की गई है। इलेक्ट्रॉनिक सामनों को अंदर ले जाने पर मनाही है। एक और अभ्यर्थी जितेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि टीजीटी अंग्रेजी की परीक्षा देने आए हैं। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर बैन है। हमारी अच्छी तैयारी है अब देखना है कि पेपर कैसा जाता है?
परीक्षा देने आए एक और अभ्यर्थी ने कहा कि हम टीजीटी अंग्रेजी की परीक्षा देने आए हैं। चार वर्ष बाद यह परीक्षा होने वाली है। कोशिश है कि यह अच्छे से संपन्न हो जाएगी।
केंद्र व्यवस्था में लगे अध्यापक विश्वनाथ मिश्र ने आईएएनएस से बताया कि उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग की ओर से परीक्षा संचालित की जा रही है। दोनों पालियों में परीक्षा संचालित की जा रही है। परीक्षा देने आ रहे अभ्यर्थियों के पास ओरिजिनल आईडी और प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अच्छे से तलाशी के बाद बायोमैट्रिक अटेंडेंस के बाद अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष तक जा रहे हैं।
--आईएएनएस
एसडी/वीसी
Leave A Reviews