Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

प्रयागराज में योग सप्ताह की शुरुआत, कंपनी बाग में पूरा हफ्ता किया जाएगा योगाभ्यास


प्रयागराज, 15 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत संगम नगरी प्रयागराज में खास कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। 21 जून को होने वाले योग दिवस की तैयारियां चल रही हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया।

प्रयागराज, 15 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत संगम नगरी प्रयागराज में खास कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। 21 जून को होने वाले योग दिवस की तैयारियां चल रही हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए डॉ. अवनीश पांडेय ने कहा कि आयुष मंत्रालय के नेतृत्व में हर वर्ष हम लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। इस बार हम लोग 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहे हैं। इस बार 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम है। इसके तहत देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हम लोगों ने आज से योग सप्ताह का शुभारंभ किया है, जिसके तहत कंपनी बाग में योग किया गया। यह आयोजन पूरे हफ्ते चलता रहेगा।

डॉ. अवनीश पांडेय ने आगे कहा कि आयुष विभाग और जिला प्रशासन की अगुवाई में 21 जून को संगम नोज पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह काफी महत्वपूर्ण पहल है और योग हमारी भारतीय संस्कृति और गौरव है।

डॉ. अवनीश पांडेय ने कहा कि अगर जीवन में नियमित योग को अपनाया जाता है तो कोई भी बीमार नहीं पड़ेगा। संस्कृत और आयुर्वेद में योग का महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने शरीर के लिए प्रतिदिन आधा घंटा का वक्त निकाले तो उसको बीमारी नहीं होगी। आर्थिक और शारीरिक तौर से मजबूती रहेगी।

आईएएनएस से बातचीत में डॉ. नवीन सोनी ने कहा कि योग की संकल्पना अत्यंत व्यापक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को रोगमुक्त करने और 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अभियान चलाया था, जिसे आज वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर स्वीकार किया गया है। डॉ. सोनी ने आगे कहा कि आज दुनिया के तमाम देश एक साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। योग हमारे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्वास्थ्य से गहरा जुड़ाव रखता है। इसके नियमित अभ्यास से हम प्रकृति के करीब रहते हैं और शरीर में पनपने वाली कई गंभीर बीमारियों को आसानी से रोक सकते हैं।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News