Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

प्रिंस नरुला ने खोला अपनी 'हैप्पी मैरिड लाइफ' का राज, बताया पत्नी युविका को मनाने का 'महंगा' नुस्खा

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता प्रिंस नरुला और उनकी पत्नी युविका चौधरी का प्यार दर्शकों के दिलों में बसता है। यह जोड़ा टीवी की दुनिया में काफी लोकप्रिय है। दोनों ने कई रियलिटी शोज में भी भाग लिया और जीते भी हैं। हाल ही में प्रिंस ने अपने हेल्दी रिलेशन का सीक्रेट रिवील किया है।

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता प्रिंस नरुला और उनकी पत्नी युविका चौधरी का प्यार दर्शकों के दिलों में बसता है। यह जोड़ा टीवी की दुनिया में काफी लोकप्रिय है। दोनों ने कई रियलिटी शोज में भी भाग लिया और जीते भी हैं। हाल ही में प्रिंस ने अपने हेल्दी रिलेशन का सीक्रेट रिवील किया है।

प्रिंस और युविका इन दिनों शो 'द 50' में नजर आ रहे हैं। शो के दौरान आरुषि ने प्रिंस से उनके रिश्ते के बारे में सवाल पूछा, "जब युविका उनसे नाराज हो जाती हैं, तो वे क्या करते हैं?" तो इस सवाल का जवाब देते हुए प्रिंस ने कहा, "जब युविका मुझसे नाराज होती हैं, तो मैं जल्दी से माफी मांग लेता हूं, या फिर उन्हें कोई खास गिफ्ट दे देता हूं, सोने की कोई चीज या फिर बाहर डिनर पर ले जाता हूं।"

प्रिंस का जवाब सुनकर सभी हंस पड़े, तो एक कंटेस्टेंट कहता है कि ये नाराजगी तो काफी महंगी होती है। इसके बाद आरुषी ने आगे सवाल किया, "आपको कब लगा कि यही लड़की से शादी करनी है?" प्रिंस ने बहुत प्यार से जवाब दिया, "वो एहसास अपने आप हो जाता है।"

प्रिंस ने ये वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "उसे मनाना भी एक आर्ट है।"

प्रिंस और युविका की जोड़ी न सिर्फ शो में बल्कि असल जिंदगी में भी एक-दूसरे का साथ देती है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी प्रभावित करती है। वे पहले बिग बॉस में मिले थे और वहां से उनका प्यार शुरू हुआ, जहां प्रिंस ने उन्हें दिल के आकार का पराठा बनाकर प्रपोज किया था। तीन साल तक डेट करने के बाद उन्होंने 12 अक्टूबर 2018 को शादी कर ली। अक्टूबर 2024 में यह जोड़ा बेटी 'एकलीन' के माता-पिता बने। 2024-2025 में उनके अलग होने की अफवाहें उड़ी थीं, जिसे प्रिंस ने सामान्य वैवाहिक जीवन के उतार-चढ़ाव बताकर खारिज कर दिया था।

इससे पहले, प्रिंस नरुला और युविका चौधरी मुख्य रूप से रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में एक साथ नजर आए थे और इसके विजेता भी बने थे।

--आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News