Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रीवा-सतना-रामपुर नैकिन के बीच नई पैसेंजर ट्रेन का प्रस्ताव, रेलवे बोर्ड को भेजा टाइम-टेबल


मैहर, रामनगर. रीवा-रामपुर नैकिन-सिंगरौली नए ब्रॉडगेज रेलखंड पर यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल ने सतना-रीवा-रामपुर नैकिन के बीच नई MEMU पैसेंजर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।

मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर से दिनांक 07.10.2026 को जारी पत्र क्रमांक WCR/JBP/ T-547/WTT के अनुसार रीवा-रामपुर नैकिन खंड जिसकी लंबाई 51.75 किमी है, को यात्री परिवहन के लिए खोलने के बाद यह प्रस्ताव तैयार किया गया है।

ट्रेन का विवरण -

- ट्रेन: सतना-रीवा-रामपुर नैकिन-रीवा-सतना पैसेंजर
- फ्रीक्वेंसी: प्रतिदिन (Ex-STA Daily, Ex-RPNN Daily)
- कोच: 8 MEMU कार (सतना-देवरिया MEMU सेवा से लिंक)
- ट्रैक्शन: इलेक्ट्रिक
- मेंटेनेंस: बीना (RBPC)

प्रस्तावित टाइम-टेबल -

सतना से रामपुर नैकिन की ओर (REWA-RPNN Passenger):
सतना (STA) से प्रस्थान - 09:15 बजे
कैमा (KMA) - 09:29/09:30
सकरिया (SKAR) - 09:39/09:40
हिनौतारामबन (HNM) - 09:49/09:50
बघई रोड (BGHI) - 10:00/10:01
तुर्की रोड (TZR) - 10:11/10:12
रीवा (REWA) - 10:25/10:35
सिलपरा (SILP) - 11:00/11:02
गोविंदगढ़ (GGWT) - 11:25/11:27
बघवार - 12:03/12:05
रामपुर नैकिन आगमन - 12:30 बजे

वापसी में रामपुर नैकिन से सतना (RPNN-REWA Passenger):
रामपुर नैकिन से प्रस्थान - लगभग 15:30 बजे
बघवार - 15:48 बजे
गोविंदगढ़ - 16:05 बजे
सिलपरा - 16:25 बजे
रीवा - 17:10 बजे
तुर्की रोड - 17:45 बजे
बघई रोड - 17:55 बजे
हिनौतारामबन - 18:04 बजे
सकरिया - 18:14 बजे
कैमा - 18:23 बजे
सतना आगमन - 19:15 बजे

रेलवे के इस प्रस्ताव को PCOM/WCR से अनुमोदन मिल चुका है। अब रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। इससे रीवा, सतना, रामपुर नैकिन और सिंगरौली रूट के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Date & Time : 2026-10-08 07:47:12

Share:

Leave A Reviews

Related News