
बिजुरी। नगर पालिका परिषद बिजुरी द्वारा बुधवार को लोक कल्याण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में आम नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
शिविर का आयोजन मध्य प्रदेश सरकार की जनहितैषी सोच और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशा के अनुरूप किया गया। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बिजुरी की अध्यक्ष शहबीन पनिका ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। वहीं उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन साहू ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक शर्मा, उपयंत्री देवल सिंह सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन तक शासन की योजनाओं को सरलता और पारदर्शिता के साथ पहुंचाना रहा।
लोक कल्याण शिविर के सफल आयोजन से नागरिकों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने शासन एवं प्रशासन की इस पहल की सराहना की। नगर पालिका परिषद बिजुरी द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित किए जाने की बात कही गई।
Leave A Reviews