Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'


मुंबई, 25 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी और ओटीटी पर पहचान बना चुके एक्टर विक्रम सिंह चौहान बड़े पर्दे पर नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। वह अब फिल्म 'पूजा मेरी जान' में लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार काफी इमोशनल है, जो कहानी के आगे बढ़ने के साथ अलग-अलग हालातों से गुजरता है।

मुंबई, 25 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी और ओटीटी पर पहचान बना चुके एक्टर विक्रम सिंह चौहान बड़े पर्दे पर नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। वह अब फिल्म 'पूजा मेरी जान' में लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार काफी इमोशनल है, जो कहानी के आगे बढ़ने के साथ अलग-अलग हालातों से गुजरता है।

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में विक्रम ने कहा कि इस किरदार ने उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए उत्साहित किया और इसे निभाते हुए उन्हें अपने एक्टिंग के एक अलग पहलू को एक्सप्लोर करने का मौका मिला।

आईएएनएस से बात करते हुए विक्रम चौहान ने कहा, ''मेरे लिए 'पूजा मेरी जान' खास फिल्म इसलिए है, क्योंकि मुझे इसमें जिस तरह का रोल मिला, वह अब तक निभाए गए मेरे किरदारों से काफी अलग है। किसी भी कलाकार के लिए ऐसा किरदार खास होता है, जो उसे आगे बढ़ने और खुद को नए तरीके से पेश करने का मौका दे।''

विक्रम ने कहा, ''मेरे किरदार में कई तरह के इमोशंस देखने को मिलेंगे। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वह अलग-अलग परिस्थितियों से गुजरता है और इन घटनाओं का असर धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व पर दिखाई देगा। दर्शकों का मेरे किरदार को लेकर नजरिया फिल्म के दौरान बदलता रहेगा।''

अभिनेता ने कहा, ''मुझे अपने किरदार के इन्हीं हिस्सों पर काम करना सबसे ज्यादा पसंद आया। मेरे लिए यह सिर्फ एक और किरदार निभाने का मौका नहीं था, बल्कि ऐसा अनुभव था, जिसमें मुझे अपनी एक्टिंग के दूसरे पहलुओं को सामने लाने का मौका मिला। मैंने इससे पहले जो काम किया है, उससे अलग कुछ करना काफी एक्साइटिंग था। इसी वजह से मैंने इस किरदार को पूरे मन से एक्सप्लोर किया।''

'पूजा मेरी जान' की कहानी रिश्तों, रिजेक्शन और इमोशंस के आसपास घूमती है। फिल्म यह दिखाने की कोशिश करती है कि रिजेक्शन का सामना करने के बाद किसी इंसान के अंदर किस तरह की भावनाएं पैदा हो सकती हैं और उसका असर उसके आसपास के रिश्तों पर किस तरह पड़ सकता है।

फिल्म को नवजोत गुलाटी ने डायरेक्ट किया है। इसमें विक्रम सिंह चौहान के साथ मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी भी अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है।

'पूजा मेरी जान' 2 अक्टूबर को हिंदी में जी5 पर प्रीमियर होगी।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Date & Time : 2026-09-25 19:40:09

Share:

Leave A Reviews

Related News