Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पुणे एयरपोर्ट पर यात्री के पास से 1.265 किलो हाइड्रोपोनिक वीड जब्त, आरोपी गिरफ्तार


पुणे, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से 1.265 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की गई है। अवैध बाजार में इसकी कीमत लगभग 44.27 लाख रुपए है। इस संबंध में अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी।

पुणे, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से 1.265 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की गई है। अवैध बाजार में इसकी कीमत लगभग 44.27 लाख रुपए है। इस संबंध में अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी।

यात्री 19 अक्टूबर को बैंकॉक से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स-241) से आया था। लोहेगांव स्थित हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) और पुणे कस्टम्स की एयरपोर्ट टीम ने उसे रोका और तलाशी ली।

अधिकारियों के अनुसार, यात्री के काले रंग के ट्रॉली बैग की बारीकी से तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया प्रतिबंधित सामान मिला। यह सामान बैग की साइड लाइनिंग के अंदर विशेष रूप से बनाई गई दो जगहों (कैविटी) में छिपाया गया था।

ये जगहें यात्री के निजी सामान के नीचे छिपाई गई थीं। जब अधिकारियों ने बैग की अंदरूनी लाइनिंग खोली, तो उन्हें वैक्यूम-सीलबंद प्लास्टिक के दो पैकेट मिले, जिनमें पीले-हरे रंग का सूखा वनस्पति पदार्थ था।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती फील्ड टेस्ट से पुष्टि हुई है कि यह उच्च गुणवत्ता वाला गांजा है, जिसे आमतौर पर 'हाइड्रोपोनिक वीड' कहा जाता है।

बरामद किए गए इस प्रतिबंधित सामान का वजन 1.265 किलोग्राम है और अवैध बाजार में इसकी कीमत लगभग 44.27 लाख रुपए आंकी गई है। इस पूरी खेप को 'नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985' के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है।

इसके बाद, यात्री को एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और एक सक्षम न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सीमा शुल्क (कस्टम्स) अधिकारियों ने नशीले पदार्थ के स्रोत का पता लगाने और कथित अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है। जांचकर्ता, गिरफ्तार यात्री की संभावित सप्लाई चेन और तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों के साथ उसके संबंधों की भी जांच कर रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, इस बरामदगी से पता चलता है कि हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच से बचने के लिए सामान में गुप्त खाने (छिपे हुए हिस्से) बनाए जाते हैं। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी और अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Date & Time : 2026-10-20 18:20:02

Share:

Leave A Reviews

Related News