Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पुणे की चार मंजिला इमारत के पार्किंग में आग, 18 वाहन जलकर क्षतिग्रस्त, 35 लोगों का रेस्क्यू

पुणे, 22 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे में रविवार तड़के एक चार मंजिला आवासीय इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग क्षेत्र में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 18 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, इमारत में धुआं फैलने के बाद दमकलकर्मियों ने करीब 35 लोगों को सुरक्षित निकालकर छत पर पहुंचाया। हादसे में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक, आग पुणे के कोंढवा स्थित भाग्योदय नगर की लेन नंबर-34 में एक आवासीय इमारत के पार्किंग क्षेत्र में लगी। रविवार तड़के करीब 3:19 बजे दमकल विभाग के कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद कोंढवा दमकल केंद्र से तीन दमकल गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया।

मौके पर पहुंचने पर दमकलकर्मियों ने पार्किंग क्षेत्र में वाहनों को आग की लपटों से घिरा पाया। आग के साथ उठ रहे घने धुएं के इमारत में फैलने के कारण दमकलकर्मियों ने सबसे पहले वहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। करीब 35 निवासियों को सुरक्षित निकालकर इमारत की छत पर पहुंचाया गया।

इसके बाद दमकलकर्मी श्वास उपकरण पहनकर आग प्रभावित क्षेत्र में दाखिल हुए और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग की तत्परता से आग आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक दी गई।

इस घटना में पार्किंग क्षेत्र में खड़े कुल 18 वाहन प्रभावित हुए। इनमें 16 दोपहिया वाहन, एक तिपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन शामिल हैं। आग से इमारत की लिफ्ट और बिजली के तारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

--आईएएनएस

डीएससी

Date & Time : 2026-11-22 20:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News