Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पुणे : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने राइफल शूटिंग में दिखाया दम, 10 में से 10 अंक हासिल किए


पुणे, 22 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने रविवार को पुणे के बालेवाड़ी स्थित श्री शिवछत्रपति खेल परिसर के दौरे के दौरान राइफल शूटिंग में अपना हुनर दिखाया। उन्होंने निशानेबाजी करते हुए 10 में से पूरे 10 अंक हासिल किए।

पुणे, 22 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने रविवार को पुणे के बालेवाड़ी स्थित श्री शिवछत्रपति खेल परिसर के दौरे के दौरान राइफल शूटिंग में अपना हुनर दिखाया। उन्होंने निशानेबाजी करते हुए 10 में से पूरे 10 अंक हासिल किए।

दरअसल, खेल परिसर के शूटिंग विभाग के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद युवा खिलाड़ियों ने सुनेत्रा पवार से निशानेबाजी करने का आग्रह किया। खिलाड़ियों के अनुरोध पर उन्होंने राइफल उठाई और निशाना साधा। उनका निशाना बिल्कुल सटीक रहा और उन्होंने पूरे 10 अंक हासिल किए।

सुनेत्रा पवार के इस शानदार प्रदर्शन को देखकर वहां मौजूद युवा खिलाड़ी और अन्य लोग हैरान रह गए। सभी ने उनके सटीक निशाने की सराहना की।

18 अक्टूबर 1963 को धाराशिव (उस्मानाबाद) जिले के तेर में एक कृषक और राजनीतिक परिवार में जन्मीं सुनेत्रा पवार का विवाह साल 1985 में अजित पवार से हुआ। सुनेत्रा पवार ने साल 1983 में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के एसबी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, औरंगाबाद से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

सुनेत्रा अजीत पवार महाराष्ट्र की 11वीं उपमुख्यमंत्री हैं। इस पद पर नियुक्त होने वालीं वे राज्य के इतिहास की पहली महिला हैं। उनके राजनीतिक सफर में राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल भी शामिल है, जहां उन्होंने विकास, शासन और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चाओं में योगदान दिया।

उच्च सार्वजनिक पद संभालने से पहले उन्होंने कई वर्षों तक सामुदायिक विकास, पर्यावरण से जुड़े कार्यों और ग्रामीण सशक्तीकरण के लिए काम किया।

पर्यावरण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता रखने वालीं पवार ने जैव विविधता के संरक्षण, लुप्तप्राय प्रजातियों की सुरक्षा, जल संसाधन प्रबंधन और सूखे के प्रभाव को कम करने जैसे विषयों पर जमीनी स्तर पर व्यापक अभियान चलाए हैं। उनके इस प्रभावशाली कार्य के लिए उन्हें प्रतिष्ठित 'ग्रीन वॉरियर अवार्ड' से सम्मानित किया जा चुका है।

--आईएएनएस

आरएसजी/वीसी

Date & Time : 2026-11-23 00:00:05

Share:

Leave A Reviews

Related News