Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पुरी बीच पर सुदर्शन पटनायक ने बनाया 25 फीट का धनुष, इको-फ्रेंडली दिवाली का संदेश


पुरी, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली के पावन पर्व पर पुरी बीच एक बार फिर कला और भक्ति के संगम का गवाह बना। विश्व प्रसिद्ध पद्म श्री सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने यहां भगवान श्रीराम के 25 फीट लंबे धनुष की भव्य सैंड स्कल्पचर बनाकर सभी का ध्यान खींचा।

पुरी, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली के पावन पर्व पर पुरी बीच एक बार फिर कला और भक्ति के संगम का गवाह बना। विश्व प्रसिद्ध पद्म श्री सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने यहां भगवान श्रीराम के 25 फीट लंबे धनुष की भव्य सैंड स्कल्पचर बनाकर सभी का ध्यान खींचा।

इस विशेष कलाकृति में भगवान राम का सैंड स्कल्पचर भी उकेरा गया है, जिसे एक हजार से ज्यादा मिट्टी के दीयों से सजाया गया है। समुद्र तट पर बनाई गई यह कलाकृति न केवल देखने में अद्भुत लग रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी बड़ा संदेश दे रही है।

सुदर्शन पटनायक ने इस अवसर पर लोगों से इको-फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पवित्र दीपावली के अवसर पर हम लोगों ने यहां पर सैंड स्कल्पचर के माध्यम से 25 फीट लंबा धनुष बनाया है, जो भगवान राम का है और भगवान राम जी का भी स्कल्पचर बना है। हजारों से भी ज्यादा मिट्टी के दीयों को स्कल्पचर में इंस्टॉल किया है।

उन्होंने कहा कि हमारा अनुरोध है कि हम सब लोग दिवाली मनाएं, लेकिन प्रदूषण से बचें। दीपावली को दीयों के साथ मनाएं और प्रदूषण को अवॉइड करें। इसी संदेश को लेकर यह स्कल्पचर तैयार किया गया है। पटनायक की इस कलाकृति को देखने के लिए पुरी बीच पर बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं। लोग इस भव्य स्कल्पचर के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और दीयों वाली दिवाली के संदेश की सराहना कर रहे हैं।

बता दें कि सैंड आर्टिस्ट पटनायक अपनी सैंड आर्ट के जरिए हर पर्व और सामाजिक मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी कला के माध्यम से त्योहार की खुशी के साथ पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया है।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-11-07 22:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News