Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पुरी रथ यात्रा में भारी भीड़ , डीजीपी बोले- छोटे बच्चों, बुजुर्गों को साथ न लाएं


भुवनेश्वर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) वाईबी खुरानिया ने शुक्रवार को जारी रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए बुजुर्ग श्रद्धालुओं और अस्वस्थ लोगों को पुरी जाने से बचने की सलाह दी है।

भुवनेश्वर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) वाईबी खुरानिया ने शुक्रवार को जारी रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए बुजुर्ग श्रद्धालुओं और अस्वस्थ लोगों को पुरी जाने से बचने की सलाह दी है।

मीडिया से बातचीत में खुरानिया ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए पुरी आते समय 1 और 2 साल से कम उम्र के बच्चों को साथ न लाएं। यह सलाह भारी भीड़ को देखते हुए उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर जारी की गई है।

खुरानिया ने कहा, "बड़ा दांडा (ग्रैंड रोड) श्रद्धालुओं से भरा हुआ है। बड़ा दांडा और पुरी शहर में लाखों श्रद्धालु मौजूद हैं। अलग-अलग दिशाओं से बड़ी संख्या में लोग पुरी पहुंच रहे हैं। त्योहार का माहौल उत्साह और उमंग से भरा हुआ है।"

ओडिशा के डीजीपी ने पुरी आने वाले श्रद्धालुओं से समय-समय पर जारी होने वाली एडवाइजरी को देखने और निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस साल रथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इस बीच, पुरी जिला पुलिस ने जारी रथ यात्रा के दौरान विशेष एंटी-स्नैचिंग अभियान चलाकर 103 झपटमारों को गिरफ्तार किया है और श्रद्धालुओं से चोरी किए गए 203 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए पुरी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ झपटमारी, जेब काटने और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया है।

रथ यात्रा के दौरान विशेष पुलिस टीमें बड़ा दांडा, श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर, समुद्र तट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्किंग क्षेत्रों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चौबीसों घंटे निगरानी कर रही हैं। सीसीटीवी कैमरों, आधुनिक तकनीक और खुफिया जानकारी की मदद से संदिग्ध लोगों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जा रहा है।

पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने मोबाइल फोन, पर्स, सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामानों को लेकर सतर्क रहें।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News