Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पूर्णिया के व्यापारी बोले-पीएम मोदी के प्रोत्साहन से युवा मखाना की खेती और व्यापार से जुड़ रहे

पूर्णियां, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 139वें एपिसोड में एक बार फिर पूर्णिया के मखाने का जिक्र किया और बताया कि बिहार का मखाना अब ग्रीस तक पहुंच रहा है। 'वोकल फॉर लोकल' पहल पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजारों तक पहुंच रहे हैं, जिससे किसानों और स्थानीय उत्पादकों के लिए नए अवसर खुल रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस बयान पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य केजरीवाल ने मखाना कारोबार को प्रोत्साहित करने पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री द्वारा मखाना का जिक्र करना, पूर्णियावासियों के लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री ने पूर्णिया दौरे के दौरान मखाना कारोबार के विकास को कई बातें कही थीं। मखाना को लेकर कई काम भी प्रधानमंत्री ने किए हैं। 10 सालों में मखाना कारोबार में अंतर आया है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रोत्साहन से आज हजारों युवा मखाना की खेती और व्यापार से जुड़ रहे हैं। मखाना का आज ग्लोबल बाजार है। मखाना हर दृष्टि से खाने योग्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने मखाना उद्योग के विकास के लिए बहुत कुछ किया।"

आदित्य केजरीवाल ने कहा, "मखाना एक सुपरफूड के रूप में अपनाया जा रहा है। पहले किसानों को मखाना से अच्छी आमदनी नहीं होती थी। अब किसानों की मखाना की खेती से आमदनी बढ़ी है। अब मखाना की खेती भी आधुनिक तौर पर की जा रही है। सरकार मखाना की खेती पर सब्सिडी भी दे रही है।"

दूसरी तरफ नये व्यापारी भी अपने पारंपरिक व्यवसाय से इतर मखाना की ओर मुड़ रहे हैं। व्यापारी आदित्य ने कहा, "जब सरकार व्यवस्था देती है तो व्यापार बढ़ता है। यही कारण है कि आज अन्य व्यापार से अधिक मखाना में मुनाफा हो रहा है। अब तो मखाना चिप्स पैकेट में विभिन्न स्वाद के साथ बाजार में है। आने वाले दिनों में मखाना का बाजार बहुत बड़ा होगा। इसलिए बहुत से युवा मखाना उद्योग और व्यापार की ॴर आकर्षित हो रहे हैं। बस एक निवेदन है कि मखाना बोर्ड का गठन दरभंगा में न करके पूर्णिया में किया जाए क्योंकि कच्चा माल यहीं पर होता है।"

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Date & Time : 2026-10-25 16:15:03

Share:

Leave A Reviews

Related News