Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पूर्व चीनी नेता च्यांग त्सेमिन के जन्म की 100वीं वर्षगांठ महासभा पेइचिंग में आयोजित


बीजिंग, 17 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने सोमवार की सुबह पेइचिंग जन वृहद भवन में एक भव्य महासभा आयोजित कर पूर्व नेता च्यांग त्सेमिन के जन्म की 100वीं वर्षगांठ मनाई।

बीजिंग, 17 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने सोमवार की सुबह पेइचिंग जन वृहद भवन में एक भव्य महासभा आयोजित कर पूर्व नेता च्यांग त्सेमिन के जन्म की 100वीं वर्षगांठ मनाई।

इस महासभा में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने महत्वपूर्ण भाषण देकर बल दिया कि हमें कामरेड च्यांग त्सेमिन के महान योगदान को याद कर उनका आचरण गहराई से आत्मसात कर समग्र पार्टी और विभिन्न जातियों की जनता को चीनी विशेषता वाले समाजवादी कार्य को निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए।

शी चिनफिंग ने अपने भाषण में कहा कि च्यांग त्सेमिन का जीवन गौरवपूर्ण और संघर्षरत रहा। उन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता, जन मुक्ति, राष्ट्रीय समृद्धि और जन-सुख के लिए समर्पित कर आजीवन संघर्ष किया।

शी ने बल दिया कि 70 साल से अधिक क्रांतिकारी जीवन, खासकर 13वीं सीपीसी कांग्रेस के चौथे पूर्णाधिवेशन के बाद पार्टी और देश के कार्य में विशाल उपलब्धि प्राप्त करने के महान व्यवहार में त्सेमिन ने पर्याप्त रूप से मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ की महान प्रतिभा और साहसिक दृष्टि, कुंजीभूत भूमिका और नेतृत्वकारी कला और उत्तम आचरण दिखाया, जो हमारे लिए हमेशा सीखने के योग्य है और प्रेरणा का स्रोत है।

शी चिनफिंग ने बल दिया कि लंबे समय की कोशिशों से पार्टी और देश का कार्य समृद्ध है, देश में शांति और अमन-चैन है, जनजीवन निरंतर सुधर रहा है, चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान का भविष्य उज्ज्वल है और कई पीढ़ियों के संघर्ष का सपना कदम ब कदम पूरा हो रहा है। समग्र पार्टी, सेना और विभिन्न जातियों की जनता को अधिक घनिष्ठ रूप से सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पास एकजुट होकर चीनी विशेषता वाले समाजवाद का महान झंडा उठाते हुए पक्के विश्वास के साथ घोर प्रयत्न कर चीनी आधुनिकीकरण से चौतरफा तौर पर शक्तिशाली देश के निर्माण और राष्ट्रीय महान पुनरुत्थान के लिए निरंतर संघर्ष करना, चीनी जनता का अधिक बेहतर जीवन रचना और चीनी राष्ट्र का अधिक शानदार अध्याय जोड़ना चाहिए।

महासभा से पहले शी चिनफिंग आदि नेताओं ने स्नेहपूर्वक च्यांग त्सेमिन के परिजनों से भेंट की और उनके साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News