बलिया, 10 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने 10 नवंबर 1990 को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस ऐतिहासिक दिन की याद में भाजपा की ओर से बलिया स्थित चंद्रशेखर उद्यान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा के साथ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी दीप जलाए गए। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और भाजपा के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने बताया कि इस आयोजन के जरिए न केवल अपने पिता चंद्रशेखर को याद किया, बल्कि बलिया की धरती से जुड़े सभी महापुरुषों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भी व्यक्त की गई।
![]()

सांसद नीरज शेखर ने कहा कि 10 नवंबर 1990 को उनके पिता ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस अवसर पर उन्होंने तय किया कि इस दिन केवल चंद्रशेखर की प्रतिमा पर ही नहीं, बल्कि बलिया जिले के अलग-अलग स्थानों पर स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं के सामने भी दीप जलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि युवाओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग किया और जिले के विभिन्न स्थानों पर दीप जलाए गए।
नीरज शेखर ने बताया कि यह आयोजन केवल बलिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश के कई हिस्सों में लोगों ने दीप जलाकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को याद किया। कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और उत्तराखंड सहित कई स्थानों से लोगों के फोन आए। उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी लोगों ने उनके आह्वान पर दीप जलाए।
उन्होंने कहा कि मेरे पिता का हरियाणा से भी विशेष लगाव था। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों की ओर से मिले सहयोग और सम्मान को देखकर उन्हें आश्चर्य और खुशी हुई। नीरज शेखर ने इस अभियान में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने विशेष रूप से उन युवाओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को याद किया। उन्होंने कहा कि इनमें कई ऐसे नौजवान भी होंगे, जिनका जन्म उनके पिता के निधन के बाद हुआ होगा। ऐसे युवाओं का आगे आकर उन्हें याद करना उनके लिए सबसे बड़ी अनुभूति है।
नीरज शेखर ने बताया कि चंद्रशेखर उद्यान में करीब दस हजार दीप जलाए गए। इसके अलावा देवस्थली और सड़क पर स्थित चंद्रशेखर की प्रतिमाओं पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। पूरे जिले में करीब 70 स्थानों पर 70 प्रतिमाओं के सामने दीप जलाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य यह संदेश देना था कि बलिया जिले से जुड़े सभी महापुरुष लोगों के लिए आदरणीय हैं और हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। उनके मुताबिक, दीप जलाकर इन सभी महान व्यक्तित्वों के योगदान को याद करने का प्रयास किया गया।
नीरज शेखर ने युवाओं से अपील की कि वे बलिया के सभी महापुरुषों के जीवन और उनके योगदान से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि जिले के हर महापुरुष का सम्मान होना चाहिए और उनकी स्मृतियों को आगे की पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा इन महान व्यक्तित्वों के आदर्शों से प्रेरित होकर बलिया को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
--आईएएनएस
पीएसके/वीसी
Leave A Reviews