Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'प्यार प्रेमा कल्याणम' से अभिनेता बनेंगे निर्देशक एलन, नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज


मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। निर्देशक एलन की आगामी रोमांटिक फिल्म 'प्यार प्रेमा कल्याणम' रिलीज होने के लिए तैयार है। सोमवार को निर्देशक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस फिल्म के जरिए वे अपने पिता का बर्सों पुराना सपना पुरा करने जा रहे हैं।

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। निर्देशक एलन की आगामी रोमांटिक फिल्म 'प्यार प्रेमा कल्याणम' रिलीज होने के लिए तैयार है। सोमवार को निर्देशक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस फिल्म के जरिए वे अपने पिता का बर्सों पुराना सपना पुरा करने जा रहे हैं।

निर्देशक एलन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का मोशन पोस्टर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "इस फिल्म के जरिए मेरे पिता जी का चार दशक पुराना सपना पूरा हो गया। मेरे पिता 1980 के दशक में एक अभिनेता बनने का सपना लेकर गांव से चेन्नई आए थे। वह मुख्य अभिनेता बनना चाहते थे और आज उनका वही सपना मेरे माध्यम से पूरा हो रहा है। एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में मेरी पहली फिल्म 'प्यार प्रेमा कल्याणम' 21 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस पुराने सपने को सच करने में मेरा साथ देने के लिए राइस एंटरटेनमेंट, पेनटल सागर और नेटफ्लिक्स और मेरे पसंदीदा राजा युवान को दिल से धन्यवाद। एक बार फिर युवनशंकर राजा का शानदार संगीत। कृपया मेरा और मेरी पूरी टीम का समर्थन करें।"

इस फिल्म के जरिए निर्देशक एलन बतौर अभिनेता अपनी अभिनय की शुरुआत कर रहे हैं। यह फिल्म आधुनिक रिश्तों, पारिवारिक भावनाओं और संस्कृति के बीच के तालमेल को हास्य और भावनाओं के साथ बड़े अनोखे अंदाज में पेश करती है।

फिल्म में एलन और सान्वी मेघना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्म में राधिका सरथकुमार, योगी बाबू, एम.एस. भास्कर और सेंथिल भी अहम भूमिका में होंगे।

सान्वी मेघना ने फिल्म में एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'पावी' की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो शादी के बाद अपना पारिवारिक घर छोड़ने से मना कर देती है। फिल्म की कहानी एक नए सवाल से शुरू होती है, जिसमें कहा जाता है कि क्या शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर रहने जा सकता है?

श्रीनिधि साग द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत युवान शंकर राजा ने तैयार किया है। यह फिल्म 21 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News