Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रहमान ने ऐसा कहकर अपना ही नुकसान किया: उत्तम सिंह

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय संगीत जगत के दिग्गज संगीत निर्देशक और प्रसिद्ध वायलिन वादक उत्तम सिंह ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए एआर रहमान के कम्युनल वाले बयान पर कहा कि ऐसा कहकर उन्होंने खुद का नुकसान किया है।

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय संगीत जगत के दिग्गज संगीत निर्देशक और प्रसिद्ध वायलिन वादक उत्तम सिंह ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए एआर रहमान के कम्युनल वाले बयान पर कहा कि ऐसा कहकर उन्होंने खुद का नुकसान किया है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ये बात उनको नहीं बोलनी चाहिए थी, क्योंकि ऐसा कहकर उन्होंने अपना खुद का नुकसान किया है। ये हिंदुस्तान है और यहां पर सभी लोग मिलकर काम करते हैं, और मैं सिख हूं। मैं बॉलीवुड में कई सालों से काम कर रहा हूं, और मुझे ये कभी अनुभव नहीं हुआ है।"

अभी हाल ही में मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा की थी। उनके इस फैसले पर संगीतकार ने कहा, "हर कोई अपनी मर्जी से काम करना चाहता है। अगर उन्हें वैसा मौका नहीं मिलता तो वे छोड़ देते हैं, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।"

उत्तम सिंह ने युवा संगीतकारों और एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, "अगर किसी कलाकार के अंदर क्रिएटिविटी है तो वह कभी बेरोजगार नहीं हो सकता है, चाहे एआई जैसी कोई भी तकनीक क्यों न आ जाए।"

संगीतकार का मानना है कि मशीनें कभी भी इंसानी भावनाओं, कल्पना और मौलिक सोच की जगह नहीं ले सकतीं।

उन्होंने युवा म्यूजिशियंस को पुराने जमाने की याद दिलाई। उन्होंने कहा, "पहले कम से कम 15 से 20 साल की लगातार मेहनत और सीखने के बाद संगीत की असली समझ आती थी। आज भी मैं सलाह देता हूं कि बेसिक से सीखना शुरू करें। अगर थोड़ा-सा सीखकर काम शुरू कर दिया तो जिंदगी भी वैसी ही रह जाएगी अधूरी और सीमित।"

युवा कंपोजर्स को सीधी सलाह देते हुए उत्तम सिंह ने कहा, "अच्छा काम करें और अपना काम करें क्योंकि सात सुर हैं, जो कई समय से चले आ रहे हैं। उसमें लोग आते हैं, अपना बनाते हैं, और चले जाते हैं, और जो कॉपी करते हैं, उन्हें लोग कॉपी कैट कहते हैं। मेरा यही कहना है कि कॉपी कैट मत बनिए, अपना काम करिए।"

--आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News