Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राहुल गांधी देश से माफी मांगें, विदेशी नेताओं के जरिए लोकतंत्र में दखल बर्दाश्त नहीं : आनंद दुबे


मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनसे देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने हैदराबाद में राहुल गांधी की मौजूदगी में एक इतालवी नेता की ओर से लगाए गए 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे पर आपत्ति जताई। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के विदेश दौरों और भारत के लोकतंत्र तथा अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयानों की भी आलोचना की।

मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनसे देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने हैदराबाद में राहुल गांधी की मौजूदगी में एक इतालवी नेता की ओर से लगाए गए 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे पर आपत्ति जताई। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के विदेश दौरों और भारत के लोकतंत्र तथा अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयानों की भी आलोचना की।

शिवसेना नेता आनंद दुबे ने आईएएनएस से कहा कि हैदराबाद में राहुल गांधी के सामने एक इतालवी नेता जिस तरह भारत के लोकतंत्र में दखल देते हुए 'वोट चोर, गद्दी छोड़' जैसे नारे लगा रहा था, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। नारे अंग्रेजी में लगाए गए ताकि पूरी दुनिया उन्हें समझ सके। जब भी विदेश से भारत को परेशान करने की कोशिश होती है, भाजपा और शिवसेना उसका विरोध करती हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति और लोकतंत्र से जुड़े फैसले देश की जनता ही करेगी। किसी विदेशी नेता को इसमें हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। आनंद दुबे ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका सहित कई विदेशी दौरों पर जाकर भारत के लोकतंत्र को कमजोर और अर्थव्यवस्था को बदहाल बताते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस पूरे मामले में देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में आयोजित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर भी आनंद दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि कुंडा, प्रतापगढ़ और उत्तर प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों के अलावा पाकिस्तान से भी 500 से अधिक हिंदू परिवार कथा सुनने पहुंचे हैं। उन्होंने इसे सनातन धर्म के प्रति लोगों की गहरी आस्था और प्रेम का प्रतीक बताया।

आनंद दुबे ने कहा कि अखंड भारत के समय पाकिस्तान से अफगानिस्तान और बांग्लादेश से श्रीलंका तक हिंदुओं की बड़ी आबादी थी। विभाजन के बाद लोग अलग-अलग देशों में बिखर गए लेकिन दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाले हिंदुओं की भगवान राम और सनातन धर्म के प्रति आस्था आज भी कायम है।

आनंद दुबे ने राहुल गांधी के एक सार्वजनिक मंच पर अपने माता-पिता से जुड़े निजी विषयों का जिक्र करने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की उम्र अब 56 वर्ष हो चुकी है। ऐसे में उन्हें बचकानी हरकतें छोड़कर मर्यादा में रहना चाहिए और सार्वजनिक मंचों पर सोच-समझकर बोलना चाहिए।

उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीरों का उल्लेख करते हुए कहा कि कोई भी इंसान ईश्वर का स्थान नहीं ले सकता। हर बच्चा अपने माता-पिता में ईश्वर का रूप देखता है लेकिन माता-पिता और ईश्वर का अपना अलग-अलग स्थान है। भारतीय संस्कृति में माता-पिता और गुरुजनों का विशेष सम्मान किया जाता है।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Date & Time : 2026-11-19 15:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News