Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : भाजपा


नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 2029 में प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर, बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार और भाजपा नेता राम कदम ने प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 2029 में प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर, बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार और भाजपा नेता राम कदम ने प्रतिक्रिया दी।

भाजपा नेता राम कदम ने आईएएनएस से कहा, "इंडी गठबंधन के नेता कह रहे हैं कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का चेहरा चुना जाएगा। सीपीआईएम के नेता कह रहे हैं कि चुनाव होने के बाद प्रधानमंत्री का चेहरा तय किया जाएगा। इसको लेकर इंडी गठबंधन के पास कोई साझा विजन नहीं है। इनमें से कई दलों ने यह स्वयं स्वीकार किया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में जो चुनाव लड़े गए हैं, उनमें इन्हें करारी हार मिली है।"

राम कदम ने कहा, "शरद पवार, उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी जैसे कई नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाने का समर्थन कभी नहीं करेंगे। देश की जनता ने तीन बार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। आने वाले समय में भी नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री होंगे। राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना, सिर्फ सपना ही रह जाएगा।"

उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने कहा, "राहुल गांधी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने से किसी को ऐतराज नहीं है। कांग्रेस के पास जो सीटें हैं, वह भी आने वाले दिनों में हाथ से चली जाएंगी। मैं तो कहता हूं कि आज से राहुल गांधी प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनकर घूमें, इससे एनडीए को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।"

बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "जैसे बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा था, जो जीरो पर आउट हो गए थे, वैसे ही इंडी ब्लाक के लोग राहुल गांधी को जीरो पर आउट करना चाह रहे हैं, इस पर हमें कोई ऐतराज नहीं है।"

2029 के चुनावों में प्रधानमंत्री पद के चेहरे के तौर पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारे में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, "दिल्ली की राजनीति में सभी पार्टियां मिलकर फैसला करती हैं। हमारे इंडी गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां एक साथ बैठकर फैसला लेंगी।"

--आईएएनएस

ओपी/वीसी

Date & Time : 2026-09-07 15:50:02

Share:

Leave A Reviews

Related News