Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, भाजपा नेता ने दिल्ली के तिगड़ी थाने में दी अर्जी

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर की गई अमर्यादित टिप्पणी का मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक दुबे ने दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में एक शिकायत दी, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

शिकायत में कहा गया है कि 20 मई को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह की भाषा सार्वजनिक मंच पर उपयोग करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति या देश के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी न केवल उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि इससे समाज में तनाव और वैमनस्य फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है। अभिषेक दुबे का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि राजनीतिक माहौल संतुलित और शांतिपूर्ण बना रहे।

उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस से मांग की है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) सहित अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि ऐसी कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी सार्वजनिक मंच से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने से बचे।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस तरह के बयान समाज में गलत संदेश देते हैं और आम लोगों के बीच राजनीतिक कटुता बढ़ा सकते हैं, इसलिए इस मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

फिलहाल पुलिस की ओर से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News