Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं, कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी बन चुकी है: जफर इस्लाम


नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा नेता जफर इस्लाम ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे लगातार नए-नए मुद्दे तलाश रहे हैं।

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा नेता जफर इस्लाम ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे लगातार नए-नए मुद्दे तलाश रहे हैं।

नई दिल्ली में भाजपा नेता जफर इस्लाम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे लगातार नए मुद्दे तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस एक मुद्दाविहीन पार्टी बन चुकी है। उन्हें जनता के बीच रहकर जनता के प्रति समर्पित होकर काम करना नहीं आता।

उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह पूरा आंदोलन छात्रों का था। इसे राजनीतिक दलों ने हाईजैक कर लिया, इसलिए वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जनता जान चुकी है कि वे छात्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जहां तक बच्चों की बात है, उनकी मांगों पर चर्चा हो चुकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब कुछ बताया जा चुका है। हम लोग पेपर लीक के खिलाफ हैं। किसी भी सूरत में पेपर लीक नहीं होने दिया जाएगा। युवा पीढ़ी के भविष्य से कोई खिलवाड़ नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष बच्चों के कंधों पर राजनीति करना चाहता था। उन्होंने छात्रों के आंदोलन का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक हितों के लिए किया। अब जब छात्रों की चिंताओं पर सरकार और युवाओं के बीच समझ बन चुकी है तो उनका एजेंडा खत्म हो गया है। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह इस तरह की बेबुनियाद बातें कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने दावा किया कि राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं की बयानबाजी का कोई असर नहीं होगा। जनता सब समझ चुकी है और विपक्ष पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के 2028 के चुनाव नहीं लड़ने के बयान पर जफर इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक के बाद एक पार्टी छोड़ रहे हैं। जब पार्टी में मान-सम्मान नहीं मिलता तो छोड़ना ही पड़ता है।

इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर उन्होंने कहा, “इंडिया ब्लॉक ब्लॉक नहीं है, ये बंटे हुए लोग हैं। ये देशहित के बारे में नहीं सोचते, बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए एक साथ आ जाते हैं। सभी को अपना लाभ चाहिए। देश की जनता उन्हें आशीर्वाद देना नहीं चाहती।”

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News