श्रीनगर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेशों में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत के लोकतंत्र और संस्थानों को गलत तरीके से पेश करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश में मुस्लिम आबादी बढ़ने को मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा और विकास से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना की।
![]()
श्रीनगर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेशों में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत के लोकतंत्र और संस्थानों को गलत तरीके से पेश करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश में मुस्लिम आबादी बढ़ने को मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा और विकास से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना की।
राहुल गांधी के भारत में आर्थिक संकट संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी हर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति ही भारत के लोकतंत्र और संस्थानों को दुनिया के सामने गलत तरीके से पेश करने की रही है। उन्होंने राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर भी सवाल उठाए और कहा कि वह भारत की तुलना में विदेशों में अधिक समय बिताते हैं। ठाकुर ने विवादित टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी की पारिवारिक पृष्ठभूमि और विदेशी संबंधों का भी जिक्र किया।
देश में मुस्लिम आबादी बढ़ने के सवाल पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' केवल एक राजनीतिक नारा नहीं है बल्कि यह जमीन पर भी दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में मुस्लिम आबादी बढ़ी है, जो इस बात का संकेत है कि भारत में मुस्लिम समुदाय सुरक्षित है और उसे आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। मोदी सरकार सभी धर्मों को समान महत्व देती है और हर समुदाय को विकास का अवसर उपलब्ध कराती है।
परिवारों में बच्चों की संख्या को लेकर उन्होंने कहा कि आजकल ज्यादातर हिंदू परिवार एक या दो बच्चे रखने को प्राथमिकता देते हैं। इसके पीछे आर्थिक परिस्थितियां और बड़े परिवारों का खर्च उठाने में आने वाली कठिनाइयां हैं। वहीं, उन्होंने कुछ मुस्लिम परिवारों में चार-पांच बच्चों और एक से अधिक विवाह की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे मुस्लिम आबादी में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने दोहराया कि मुस्लिम समुदाय की आबादी बढ़ना उसकी सुरक्षा का संकेत है।
जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर अल्ताफ ठाकुर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि किसी घटना के तुरंत बाद स्टेटहुड की मांग उठाना उचित नहीं है। एनसी को पहले आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बयानों और कश्मीर में होने वाली आतंकी घटनाओं के बीच संबंध होने का आरोप भी लगाया।
ठाकुर ने आरोप लगाया कि फारूक अब्दुल्ला जब पाकिस्तान के पक्ष में बयान देते हैं और उसकी तारीफ करते हैं, तब कश्मीर में आतंकी घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय स्तर पर आतंकवाद की जगह खत्म करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जाता है। उन्होंने सवाल किया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस का इसमें क्या योगदान है, जो वह बार-बार राज्य के दर्जे की मांग कर रही है।
--आईएएनएस
एसएके/पीएम
Leave A Reviews