
जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल अंतर्गत हरदा में 17 अक्टूबर 2025 को एक बड़ा रेल हादसा लोको पायलट की सतर्कता से टल गया. घटना के समय हरदा डिपो के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) निरंजन कुमार द्वारा बिना प्रोटेक्शन और बिना कॉशन ऑर्डर के ट्रैक पर काम कराया जा रहा था. रेल डॉली ट्रैक पर चलाई जा रही थी, जबकि मेन लाइन पर ट्रेन आ रही थी.
लोको पायलट ने स्थिति का तुरंत अनुमान लगाकर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे गंभीर रेल दुर्घटना से बचा लिया गया. उक्त घटना के कारण डाउन लाइन पर चलने वाली गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस सुपरफास्ट कुछ समय के लिए रुकी रही.
घटना की शिकायत पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर में प्रमुख मुख्य सुरक्षा अधिकारी (CSO) को लिखित रूप में की गई है. रेलवे कर्मचारियों ने SSE निरंजन कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है क्योंकि यह कार्य रेलवे सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है.पश्चिम मध्य रेलवे ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और रेलवे सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है.
Leave A Reviews