नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में रविवार को राइफल और पिस्टल शूटर्स के लिए टी4 नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स के पहले फाइनल में मेंस 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में हरियाणा के हिमांशु ढिल्लों ने महाराष्ट्र के पार्थ राकेश माने को आखिरी शॉट में हराया। वहीं, उत्तर प्रदेश की दीक्षा वैश्य और मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
![]()

मेंस एयर राइफल फाइनल में 24वें और आखिरी शॉट से पहले हिमांशु, पार्थ से 0.2 अंक पीछे थे। आखिरी शॉट में हिमांशु ने 10.6 और पार्थ ने 10.3 का स्कोर किया, जिससे हिमांशु ने बहुत कम अंतर से जीत हासिल की और उनका कुल स्कोर 252.2 रहा। दिल्ली के पार्थ मखीजा ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
विमेंस एयर राइफल इवेंट में दीक्षा ने मजबूत शुरुआत की और दूसरी पांच-शॉट सीरीज में बढ़त बना ली। कड़े मुकाबले के बावजूद उन्होंने अपनी बढ़त बनाए रखी और आशी चौकसे को 1.2 अंकों से हराकर 252.7 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। रेलवे की सोनम उत्तम मस्कर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
दिन के तीसरे फाइनल में, सूरज शर्मा ने पुरुषों के 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल (आरएफपी) फाइनल में 29 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। उत्तराखंड के अंकुर गोयल 27 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि भावेश शेखावत 25 हिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि, नेशनल रैंकिंग में पार्थ टॉप पर रहे और हिमांशु दूसरे स्थान पर आए।
टी4 महिलाओं के एयर राइफल इवेंट के बाद सोनम मस्कर को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, जो इलावेनिल वलारिवन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। वहीं, दिन के नतीजों के बाद घरेलू पुरुषों की आरएफपी रैंकिंग में नेवी के अनुभवी खिलाड़ी ओंकार सिंह, अनीश के बाद दूसरे स्थान पर रहे।
टी4 राइफल/पिस्टल ट्रायल्स आगामी एशियन गेम्स के नजरिए से महत्वपूर्ण हैं, जहां 15 पुरुष और 15 महिला शूटर्स 28 शूटिंग इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। 12 सदस्यों वाली शॉटगन टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, जबकि राइफल और पिस्टल टीमों की घोषणा इन ट्रायल्स के बाद की जाएगी।
--आईएएनएस
आरएसजी
Leave A Reviews