Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजभर ने अखिलेश को दी चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले- वो नेता क्या जो इलेक्शन से भागे? हो जाए दो-दो हाथ


लखनऊ, 4 नवम्बर (आईएएनएस)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

लखनऊ, 4 नवम्बर (आईएएनएस)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

अखिलेश यादव के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ने की चर्चाओं पर राजभर ने उन्हें सीधे चुनावी मैदान में उतरने की चुनौती दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेता वही है जो चुनाव लड़े, मैदान छोड़कर भागे नहीं।

राजभर ने अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने से लेकर उनके चुनावी फैसले तक पर निशाना साधते हुए कई तीखे सवाल उठाए। ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर लिखा, "सुना है कि आप अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ेंगे। वह नेता क्या जो चुनाव से भागे? आइए, हो जाएं दो-दो हाथ।"

उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं पता था कि आप टोना-टोटका जैसी बातों पर इतना विश्वास करते हैं। वैसे बिना चुनाव लड़े आपका मुख्यमंत्री बनना किसी टोना-टोटके का नतीजा नहीं था, बल्कि परिवार की पार्टी होने के कारण आप उस पद तक पहुंचे थे। अब जब यह आशंका हो गई कि चुनाव मैदान में उतरने पर राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, तो क्या आप मुकाबले से पीछे हटने का रास्ता तलाश रहे हैं

राजभर ने आगे कहा, "अखिलेश जी... ये लाल टोपी वालों की सरकार नहीं है, जब प्रदेश टोना-टोटका वाले चलाया करते थे। नोएडा से लेकर आगरा, अयोध्या और मथुरा तक टोना-टोटका मानने वालों की सरकार को जनता ने 10 साल पहले ही उखाड़कर फेंक दिया है। मंत्री ने कहा कि आज हम लोगों ने मिलकर सारे टोना-टोटके, भूत-प्रेत, पिशाच सब झाड़ दिए हैं। आपके सब भूत-प्रेत गायब हैं। वैसे भी! ले-दे के एक बार सीएम बन पाए हैं आप... अब आगे उम्मीद भी नहीं है। तो कम से कम हिम्मत दिखाते हुए किसी एक सीट से लड़ लिए होते। चुनौती से डर गए।"

मंत्री ने कहा, "चलिए, बाबा विश्वनाथ आपका कल्याण करें... आपके पास चौराहे पर रुककर मिठाई खाने का समय था, मगर कुछ ही दूर पर उनके दरबार में शीश झुकाने का समय नहीं मिला। कम से कम पास में ही काल भैरव बाबा के दरबार में चले गए होते। वहां आपके सारे टोना-टोटकों का इलाज हो गया होता।"

--आईएएनएस

विकेटी/एएस

Date & Time : 2026-11-04 13:00:04

Share:

Leave A Reviews

Related News