Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित हुआ ईडी का हिंदी जर्नल ‘प्रवर्तन संदेश’


मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से प्रकाशित हिंदी जर्नल ‘प्रवर्तन संदेश’ को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया गया है। इसे क्षेत्र ‘क’ के तहत द्वितीय पुरस्कार मिला है।

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से प्रकाशित हिंदी जर्नल ‘प्रवर्तन संदेश’ को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया गया है। इसे क्षेत्र ‘क’ के तहत द्वितीय पुरस्कार मिला है।

हिंदी दिवस-2026 और छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के अवसर पर 14 सितंबर को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार और नित्यानंद राय ने यह पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की।

‘प्रवर्तन संदेश’ ईडी का हिंदी इन-हाउस जर्नल है। इसके माध्यम से निदेशालय से जुड़े जटिल कानूनी, वित्तीय और जांच संबंधी विषयों के साथ-साथ राजभाषा हिंदी से जुड़ी गतिविधियों को सरल, सहज और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जाता है।

जर्नल का उद्देश्य ईडी के कामकाज के विभिन्न पहलुओं को हिंदी में व्यापक रूप से सामने लाने के साथ-साथ आधिकारिक कार्यों में हिंदी के प्रगतिशील उपयोग को बढ़ावा देना भी है।

वर्ष 2025-26 में प्रकाशित ‘प्रवर्तन संदेश’ के अंक-9 की थीम ‘ईडी का आतंकवाद वित्तपोषण के खिलाफ अभियान’ थी। इसमें आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के अलावा वित्तीय अपराध और राष्ट्रीय एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रमुखता से शामिल किया गया था।

इसी क्रम में अंक-10 की थीम ‘जनहित से राष्ट्रहित तक: ईडी की पीड़ित-केंद्रित कार्रवाई और राहत’ रखी गई। इसमें कानून का प्रवर्तन, पारदर्शिता, विस्तारित न्याय और प्रतिपूर्ति, सुरक्षित अर्थव्यवस्था एवं विकसित भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समन्वय जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई।

इस अंक में ईडी के पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण को विशेष रूप से रेखांकित किया गया, जिसमें अपराध से अर्जित संपत्तियों का पता लगाने और उन्हें कुर्क करने के साथ-साथ अंततः पीड़ितों को संपत्तियां लौटाने की प्रक्रिया को भी सामने रखा गया।

ईडी ने कहा कि ‘प्रवर्तन संदेश’ के जरिए निदेशालय अपने जांच और प्रवर्तन से जुड़े कार्यों को सरल एवं समझने योग्य हिंदी में प्रस्तुत करने के साथ राजभाषा के प्रभावी इस्तेमाल को संस्थागत कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाने का लगातार प्रयास कर रहा है।

इससे पहले 2024 में गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित एआई पर अखिल भारतीय हिंदी लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता में भी प्रवर्तन निदेशालय ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया था।

ईडी ने कहा कि राजभाषा कीर्ति पुरस्कार मिलना राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन और उसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए निदेशालय की प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहचान है।

--आईएएनएस

डीएससी

Date & Time : 2026-09-14 18:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News