Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की 'रफ्तार' का फर्स्ट लुक आउट, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म 'रफ्तार' में साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के साथ नजर आएंगे। शनिवार को मेकर्स ने पहला पोस्टर जारी कर रिलीज डेट की घोषणा की।

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म 'रफ्तार' में साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के साथ नजर आएंगे। शनिवार को मेकर्स ने पहला पोस्टर जारी कर रिलीज डेट की घोषणा की।

राजकुमार राव ने फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया और पोस्टर काफी शानदार है। ब्लैक और मेटैलिक गोल्ड टोन वाले स्लीक, डार्क और मिस्टीरियस डिजाइन में, पोस्टर पर 'रफ्तार' लिखा है। वहीं, टाइटल के ऊपर कीर्ति सुरेश और अभिनेता राजकुमार राव का नाम लिखा हुआ है।

राजकुमार ने पोस्ट कर लिखा, "महत्वाकांक्षा ने इसे बनाया और लालच इसकी परीक्षा लेगा। 'रफ्तार' 24 जुलाई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" इस फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर कर रहे हैं जबकि इसे राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा अपने बैनर 'कम्पा फिल्म' के तहत प्रोड्यूस कर रही हैं।

पोस्ट शेयर करने के बाद राजकुमार के दोस्त और साथी कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी। अभिनेता अनूप सोनी, मुकेश छाबरा, करिश्मा शर्मा और परमवीर चीमा ने कमेंट सेक्शन पर इमोजी शेयर कर प्रतिक्रिया दी।

इस फिल्म के जरिए निर्देशक ने शिक्षा और स्टार्ट-अप उद्योग की पृष्ठभूमि में प्यार, लालच और महत्वाकांक्षा पर जोर दिया है। फिल्म की कहानी तेजी से बढ़ते स्टार्ट-अप और दो महत्वाकांक्षी लोगों (राजकुमार और कीर्ति) के बीच के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पैसा और ताकत के चलते प्यार और लालच का टकराव होता दिखेगा।

इस फिल्म में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश के अलावा, अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

हालांकि, कीर्ति सुरेश की ये दूसरी हिंदी फिल्म होगी, जिसमें वे राजकुमार के साथ नजर आएंगी। अब देखना होगा कि फैंस दोनों की जोड़ी को कितना पसंद करते हैं। अभिनेत्री इससे पहले साल 2024 की फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आई थी। इस फिल्म का निर्देशन ए. कलीस्वरन ने किया था और यह तमिल फिल्म 'थेरी' का रीमेक थी।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News