Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बदली 'रफ्तार' की रिलीज डेट, कहा- 'यह सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि हमारा सपना है'


मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा इन दिनों अपनी फिल्म 'रफ्तार' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आई है। रिलीज डेट बदलने की जानकारी दोनों ने भावुक अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा इन दिनों अपनी फिल्म 'रफ्तार' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आई है। रिलीज डेट बदलने की जानकारी दोनों ने भावुक अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया।

इस पोस्ट में फिल्म का नाम बड़े अक्षरों में लिखा गया है। दोनों ने अपने कैप्शन में बताया कि 'रफ्तार' उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि थिएटर की दुनिया में उनका पहला बड़ा कदम है।

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''सपनों को तैयार होने में समय लगता है, लेकिन उन सपनों को जीने के लिए उससे भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। 'रफ्तार' हमारे लिए किसी सपने से कम नहीं है। यह हमारे विश्वास, संघर्ष और मेहनत का नतीजा है। जब कोई चीज इतनी खास और दिल के करीब हो, तो उसे सही तरीके से तैयार होने के लिए समय देना जरूरी हो जाता है। इसी वजह से हमने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया।''

राजकुमार और पत्रलेखा ने अपने पोस्ट में कहा, ''जब दर्शक 'रफ्तार' देखेंगे, तो उन्हें हर उस इंसान की मेहनत और संघर्ष नजर आएगा, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार भागदौड़ करता है। फिल्म में महत्वाकांक्षा, डर, उम्मीद और जिंदगी में आगे बढ़ने की जिद जैसे इमोशन्स देखने को मिलेंगे।''

अपने पोस्ट में दोनों ने फैंस का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा, "दर्शकों का प्यार और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और अब हम अपनी इस खास फिल्म को दशहरे के बड़े मौके पर सिनेमाघरों में लाने जा रहे हैं। हमारे सपनों की रफ्तार अब पूरी तेजी से आगे बढ़ रही है, और जल्द ही दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।"

'रफ्तार' में राजकुमार राव के साथ कीर्ति सुरेश, अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण पत्रलेखा ने अपने बैनर काम्पा फिल्म के तहत किया है।

यह फिल्म अब 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News