चेन्नई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जेलर 2' से बेहद प्रभावित होकर, बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने शुक्रवार को दक्षिण भारतीय सुपरस्टार की तारीफ करते हुए कहा, "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है।"
![]()
चेन्नई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जेलर 2' से बेहद प्रभावित होकर, बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने शुक्रवार को दक्षिण भारतीय सुपरस्टार की तारीफ करते हुए कहा, "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है।"
रितेश देशमुख ने अपनी एक्स टाइमलाइन पर फिल्म देखने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने फिल्म के इंटरवल के दौरान एक पोस्ट किया।
उन्होंने लिखा, "जेलर 2 देख रहा हूं, अभी इंटरवल हुआ है और महा ब्लॉकबस्टर... रजनी सर का औरा बिल्कुल अलग स्तर का है। डायरेक्टर नेल्सन और उनकी पूरी टीम को सलाम। खुद पर एक एहसान करें, यह फिल्म जरूर देखें , क्योंकि यह 'हुकुम' है... टाइगर का हुकुम।"
फिल्म खत्म होने के तुरंत बाद रितेश देशमुख ने एक और पोस्ट किया। इस बार उन्होंने लिखा, "ब्लॉकबस्टर! बहुत ही शानदार अनुभव रहा। मैंने हर एंट्री पर तालियां बजाईं, सीटियां मारीं और खूब चीयर किया। थिएटर में तो जैसे कोई जश्न चल रहा था सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है।"
इससे पहले गुरुवार को अभिनेता, निर्माता और सांसद कमल हासन ने अपने करीबी दोस्त रजनीकांत को उनकी फिल्म 'जेलर 2' के दुनियाभर में सुपरहिट होने पर बधाई दी।
डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार ने तुरंत कमल हासन के पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "बहुत-बहुत धन्यवाद कमल हासन सर, आपके इन प्यारे शब्दों के लिए। आप जैसे दिग्गज की तरफ से ऐसी बात सुनना बहुत मायने रखता है। 'जेलर 2' " नेशनल अवार्ड विजेता अभिनेता, निर्देशक और निर्माता धनुष, जिन्होंने फिल्म का 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' देखा, सबसे पहले टीम को बधाई देने वालों में शामिल थे।
फिल्म देखने के तुरंत बाद धनुष ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर अपने विचार साझा करते हुए लिखा, "जेलर 2 को तो जरूर देखना चाहिए! ब्लॉकबस्टर! यह हर 'थलाइवर' (रजनीकांत) फैन के लिए एक शानदार दावत है।"
कई अन्य बड़े सितारों और निर्देशकों ने भी 'जेलर 2' के सुपरहिट होने पर फिल्म की टीम को बधाई दी है।
निर्देशक लिंगुसामी ने अपने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "रजनी सर के 51 साल के करियर में, मुझे लगता है कि 'बादशाह' के बाद 'जेलर 2' ही वह फिल्म है जिसने उनके स्टारडम का सबसे बेहतरीन इस्तेमाल किया है। खासकर पहले हाफ में, जिसे मैं बार-बार देख सकता हूं। दूसरा हाफ तो एक बोनस की तरह है। थलाइवर रजनीकांत सर, नेल्सन दिलीप कुमार, अनिरुद्ध, एसजे सूर्या सर, सनपिक्चर्स और पूरी टीम को इस शानदार सफलता के लिए बधाई।"
जाने-माने निर्देशक वेंकट प्रभु ने अपनी बधाई पोस्ट में लिखा, "'जेलर 2' एकदम शानदार है। थलाइवर रजनीकांत सर धन्यवाद। नेल्सन दिलीपकुमार, अनिरुद्ध रविचंदर और पूरी टीम! क्या कमाल का अनुभव था। सनपिक्चर्स।"
फिल्म का 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' देखने वालों में अभिनेता विष्णु विशाल, सूरी, निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज और निर्माता नागा वामसी भी शामिल थे, जो फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए।
निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने अपने एक्स टाइमलाइन पर लिखा, "थलाइवर ने स्क्रीन पर मानो आग लगा दी है। उनसे नजरें ही नहीं हट रहीं... लव यू थलाइवा। रोंगटे खड़े कर देने वाला, जबरदस्त धमाका 'जेलर 2'। नेल्सन दिलीप कुमार की राइटिंग और डायरेक्शन बेहतरीन है। अनिरुद्ध ने हर फ्रेम में जबरदस्त ऊर्जा भर दी है। मिथुन दा, मोहनलाल सर, निम्मा शिवन्ना सर, जैकी श्रॉफ सर, विद्या बालन मैम, ऋतिक सर और एस.जे. सूर्या सर - इन सभी को एक ही फिल्म में देखना वाकई शानदार अनुभव है। भरपूर मनोरंजन। सिनेमाघरों में हमें यह ब्लॉकबस्टर दावत देने के लिए सन पिक्चर्स और पूरी कास्ट व क्रू का धन्यवाद।"
--आईएएनएस
डीके/वीसी
Leave A Reviews