मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा ने सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म 'धर्मन' में एंट्री कर ली है। फिल्म के निर्देशक अश्वथ मारिमुथु ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नयनतारा का टीम में स्वागत किया।
![]()
मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा ने सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म 'धर्मन' में एंट्री कर ली है। फिल्म के निर्देशक अश्वथ मारिमुथु ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नयनतारा का टीम में स्वागत किया।
फिल्म के निर्माताओं राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने रविवार को फिल्म की नई कलाकार को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "कुछ आंखें सब कुछ कह देती हैं। करिश्माई शख्सियत आ रही हैं।"
कुछ घंटों बाद इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक अश्वथ मारिमुथु ने लिखा, "वेलकम ऑन बोर्ड मैम," साथ ही उन्होंने दिल और गले लगाने वाला इमोजी भी साझा किया।
सितंबर में अश्वथ मारिमुथु ने जानकारी दी थी कि फिल्म 'धर्मन' का तीसरा शेड्यूल पूरा हो चुका है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, "तीसरा शेड्यूल पूरा हुआ! #Dharman"
इस बीच, फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री राशी खन्ना ने मैसूर शेड्यूल से रजनीकांत और राम पोथिनेनी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
राशी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पिछले कुछ समय से मैसूर में जिस दुनिया का हिस्सा रही हूं, उसकी एक छोटी सी झलक। सुबह-सुबह रजनी सर और राम के साथ वर्कआउट, क्योंकि यहां दिन शुरू होने से पहले ही दिन शुरू हो जाता है। थोड़ा मंदिर दर्शन, थोड़ी घूमना-फिरना, कुछ यूएनओ गेम और ढेर सारी हंसी। और हां, मैसूर डोसा तो खास जिक्र का हकदार है। #धर्मन"
फिल्म 'धर्मन' का निर्माण कमल हासन और आर. महेंद्रन कर रहे हैं, जबकि एस. डिज्नी इसके सह-निर्माता हैं। यह फिल्म राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल और टर्मरिक मीडिया के बैनर तले बन रही है।
फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। वहीं, सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी निकेत बोम्मी ने संभाली है और प्रदीप ई. राघव फिल्म के संपादन विभाग का नेतृत्व कर रहे हैं।
गौरतलब है कि रजनीकांत और नयनतारा इससे पहले चार तमिल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इनमें 'चंद्रमुखी' (2005), 'कुसेलन' (2008), 'दरबार' (2020) और 'अन्नात्थे' (2021) शामिल हैं।
--आईएएनएस
एएमटी
Leave A Reviews