Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजस्थान: 80.15 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई की कार्रवाई, स्टार हाउसिंग फाइनेंस के ठिकानों पर छापेमारी


जयपुर, 25 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को 80.15 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के कई ठिकानों पर छापेमारी की।

जयपुर, 25 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को 80.15 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के कई ठिकानों पर छापेमारी की।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपने एक आधिकारिक बयान में बताया कि सीबीआई ने उदयपुर और मुंबई में स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के निदेशकों और अन्य लोगों के छह ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एक बैंक धोखाधड़ी के मामले में की गई है, जिसमें नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) को कथित तौर पर 80.15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

सीबीआई ने यह मामला नेशनल हाउसिंग बैंक से मिली लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया था। नेशनल हाउसिंग बैंक की ओर से यह शिकायत स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, उसके निदेशकों और अज्ञात लोक सेवकों के खिलाफ है। इन पर आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी करने, विश्वासघात करने, खातों में हेराफेरी करने और आपराधिक कदाचार के आरोप हैं।

एनएचबी की ओर से शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कर्ज लेने वाली कंपनी ने फर्जी लोन बांटकर फंड की हेराफेरी की, जिससे नेशनल हाउसिंग बैंक को 80.15 करोड़ रुपए का गलत तरीके से नुकसान हुआ। इसी सिलसिले में जारी जांच के तहत सीबीआई ने स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के छह ठिकानों पर छापेमारी की।

सीबीआई को छापेमारी के दौरान जांच से जुड़े अहम दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद हुई है। वहीं, मामले से संबंधित आगे की जांच जारी है।

बैंक धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में सीबीआई ने 20 नवंबर को कोलकाता और देहरादून में वीएफएस कैपिटल लिमिटेड के निदेशकों से जुड़ी कई जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई 121.78 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में की गई है।

अधिकारी ने एक बयान में बताया कि सीबीआई ने 18 नवंबर को स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया। मामला वीएफएस कैपिटल, उसके निदेशकों और गारंटरों, अज्ञात लोक सेवकों और कुछ अन्य अज्ञात निजी व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

सीबीआई ने आरोपियों पर धोखाधड़ी के लिए आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध करने का मामला दर्ज किया है। इस धोखाधड़ी के कारण शिकायतकर्ता बैंक को लगभग 121.78 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-25 20:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News