Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जयपुर एयरपोर्ट के नए स्टेट टर्मिनल भवन का किया भूमि पूजन


जयपुर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर बनने वाले नए स्टेट टर्मिनल भवन का भूमि-पूजन किया और इसकी आधारशिला रखी। इस परियोजना की कुल लागत 52.35 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है।

जयपुर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर बनने वाले नए स्टेट टर्मिनल भवन का भूमि-पूजन किया और इसकी आधारशिला रखी। इस परियोजना की कुल लागत 52.35 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है।

शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार भूमि पूजन किया, आधारशिला रखी और हवन में पूर्णाहुति अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया, जिसमें प्रस्तावित टर्मिनल भवन का मॉडल, संपूर्ण साइट प्लान तथा भूतल और प्रथम तल के लेआउट प्रदर्शित किए गए थे।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से परिवहन क्षेत्र को नई गति मिली है, जिससे राज्य में हवाई, रेल और सड़क संपर्क में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

जयपुर एयरपोर्ट परियोजना की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि स्टेट टर्मिनल भवन के पहले चरण का निर्माण 19.62 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली वास्तुकला का सुंदर मिश्रण होगा। इसमें प्रशासनिक कार्यालय, दो वीआईपी लाउंज, एक कॉन्फ्रेंस हॉल, एक बैठक कक्ष, 10 विश्राम कक्ष, एक प्रशिक्षण कक्ष, एक कैफे और सुरक्षा जांच क्षेत्र जैसी सुविधाएं होंगी।

परियोजना के दूसरे चरण में विमान और हेलीकॉप्टरों की पार्किंग के लिए हैंगर और टरमैक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार को 12,778 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए कोटा, किशनगढ़, बाड़मेर और बीकानेर में भी विभिन्न परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी वर्ष प्रधानमंत्री ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था, जिससे वहां की वार्षिक यात्री क्षमता 12 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई है। वहीं, जयपुर और कोटा एयरपोर्ट पर भी विकास कार्य जारी हैं। किशनगढ़ एयरपोर्ट और भीलवाड़ा की हमीरगढ़ हवाई पट्टी पर फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (एफटीओ) शुरू हो चुके हैं। झालावाड़, सीकर, झुंझुनू और श्रीगंगानगर में नए एफटीओ स्थापित करने के लिए भूमि आवंटित की गई है। उदयपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 145 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल संपर्क विस्तार और रेलवे सुविधाओं के आधुनिकीकरण के लिए इस वर्ष के बजट में 10,228 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राजस्थान में वर्तमान में 76,800 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसके साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 85 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास भी किया जा रहा है।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Date & Time : 2026-11-12 20:00:04

Share:

Leave A Reviews

Related News