Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, ऊर्जा और शिक्षा पर हुई चर्चा


जयपुर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से गुरुवार को मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की।

जयपुर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से गुरुवार को मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट के माध्यम से बताया कि बैठक के दौरान राजस्थान में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार, प्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति तथा शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में विकास कार्यों को गति देने और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। बैठक में ऊर्जा, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को लेकर विचार साझा किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार राजस्थान के विकास और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से ऊर्जा, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में मदद मिलेगी।

इससे पहले, सीएम शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी मुलाकात की। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज (गुरुवार) नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल जी से भेंट की।

इस अवसर पर राजस्थान को यमुना, किशाऊ, नर्मदा एवं राम जलसेतु लिंक परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न समझौतों में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश में जल प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Date & Time : 2026-10-15 19:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News