Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजस्थान: नागौर में होटल के अंदर चली गोली, एक कर्मचारी की मौत


नागौर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के नागौर में अचानक गोली चलने से एक होटल कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और एफएसएल सहित जांच टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

नागौर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के नागौर में अचानक गोली चलने से एक होटल कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और एफएसएल सहित जांच टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

जानकारी के अनुसार, नागौर जिले के खींवसर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 स्थित नीलकंठ होटल देर रात करीब 3.30 बजे गोली चली। इससे एक होटल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने घायल होटल कर्मचारी को जोधपुर रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे घायल की मौत हो गई।

जोधपुर ले जाते समय खींवसर के पास नेशनल हाईवे पर अचानक एक गाय सामने आ जाने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खुली पुलिया में पलट गई। हादसे में गोली लगने से घायल युवक की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक और उसके साथ मौजूद दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, होटल कर्मचारी रामकुमार बिहार का रहने वाला था। नागौर की सदर थाना अधिकारी ने मीडिया को बताया कि सुबह करीब 4.15 से 4.30 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में फायरिंग हुई है। घटना की सूचना के बाद एक स्थानीय टीम मौके पर पहुंची थी।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि होटल पर मौजूद कुछ लोग एक पिस्तौल को हंसी-मजाक में देख रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो होटल कर्मचारी को जा लगी। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्तौल किसकी थी, उसे होटल में कौन लेकर आया था और घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था।

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फायरिंग की परिस्थितियों, हथियार के स्रोत और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share:

Leave A Reviews

Related News