Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजौरी में पीआईए मार्किंग वाला हवाई जहाजनुमा गुब्बारा बरामद, जांच शुरू

राजौरी, 3 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में राजौरी के धर्मसल थाना क्षेत्र के सरहोती गांव में रविवार को ग्रामीणों ने एक लाल और सफेद रंग का हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा देखा। गुब्बारे पर पीआईए की मार्किंग के साथ उर्दू में कुछ लिखा हुआ था, जिससे लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ चिंता भी बढ़ गई।

राजौरी, 3 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में राजौरी के धर्मसल थाना क्षेत्र के सरहोती गांव में रविवार को ग्रामीणों ने एक लाल और सफेद रंग का हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा देखा। गुब्बारे पर पीआईए की मार्किंग के साथ उर्दू में कुछ लिखा हुआ था, जिससे लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ चिंता भी बढ़ गई।

जानकारी के अनुसार, यह गुब्बारा रविवार दोपहर को गांव के पास एक ढलान वाले पथरीले इलाके में पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों की नजर जब इस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तेरयाथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को एहतियातन घेर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच के लिए पुलिस अधिकारियों ने गुब्बारे को कब्जे में लिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गुब्बारा कहां से उड़कर आया और इसका उद्देश्य क्या था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है। गुब्बारे की बनावट, उस पर लिखी सामग्री और संभावित स्रोत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की आशंका को समय रहते दूर किया जा सके।

स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और खुद ऐसी वस्तुओं को हाथ नहीं लगाएं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

बता दें कि इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के लोगो वाला हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा मिला था।

यह पाकिस्तानी गुब्बारा जम्मू के नई बस्ती इलाके में मिला और उस पर हरे रंग से 'पीआईए' लिखा हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने तब बताया था कि हरे और सफेद रंग का यह गुब्बारा जमीन पर पड़ा था। एक अग्रिम चौकी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने इसे ढूंढ निकाला था। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि ड्रोन का उद्देश्य आतंकवाद को बढ़ावा देना होता है लेकिन पाकिस्तानी चिह्नों वाले गुब्बारों का उद्देश्य सुरक्षा बलों का ध्यान भटकाना और आम नागरिकों में दहशत पैदा करना माना जाता है।

--आईएएनएस

एसएके/पीयूष

Share:

Leave A Reviews

Related News