Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजौरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 38 मवेशी बरामद, आरोपी गिरफ्तार


श्रीनगर, 10 अक्तूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की राजौरी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मवेशी चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ बारामूला से चोरी की 38 भेड़ें बरामद करने में सफलता पाई।

श्रीनगर, 10 अक्तूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की राजौरी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मवेशी चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ बारामूला से चोरी की 38 भेड़ें बरामद करने में सफलता पाई।

आरोपी की पहचान अब्दुल सत्तार (निवासी बलशामा, सुंदरबनी, जिला राजौरी) के तौर पर हुई है। उसे नौशेरा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर नंबर 104/2026 (बीएनएस की धारा 303(2) के तहत) के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान, नौशेरा पुलिस स्टेशन की टीम ने मामले पर काम किया और बारामूला से चोरी की भेड़ों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस की ओर से मामले की आगे की जांच जारी है। वहीं, राजौरी पुलिस नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

चोरी का इसी प्रकार का एक दूसरा मामला शनिवार को मध्य प्रदेश से सामने आया, जहां बैतूल जिले में साईंखेड़ा एवं आमला थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी किए गए तांबे के तार और चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त की है। आरोपी पहले भी हरदा जिले में चोरी के चार मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने चोरी की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सांईखेड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है और क्षेत्र में लगातार तांबे के लिए जो केबल चोरी हो रही थी, पुलिस ने उस गैंग को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फारुख, फरा, सलमान और समीर के रूप में हुई है। ये सभी रोशनी जिला खंडवा के रहने वाले हैं।

इन लोगों ने पूर्व में भी इसी प्रकार की चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले से संबंधित आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Date & Time : 2026-10-10 20:10:02

Share:

Leave A Reviews

Related News