Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजीव गांधी की हत्या पर राहुल के दावों को भाजपा ने बताया हल्की राजनीति, 35 साल बाद मुद्दा उठाने पर साधा निशाना


पटना, 25 नवंबर (आईएएनएस)। राजीव गांधी की हत्या को लेकर राहुल गांधी के दावों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे गंभीर पद पर रहते हुए इस तरह के संवेदनशील मुद्दे पर बिना प्रमाण के बयानबाजी नहीं होनी चाहिए।

पटना, 25 नवंबर (आईएएनएस)। राजीव गांधी की हत्या को लेकर राहुल गांधी के दावों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे गंभीर पद पर रहते हुए इस तरह के संवेदनशील मुद्दे पर बिना प्रमाण के बयानबाजी नहीं होनी चाहिए।

राजीव गांधी की हत्या को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दावों पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राजीव गांधी की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या 1991 में हुई थी। इतनी हल्की राजनीति करेंगे वो? वो हल्की बातें करने में माहिर हैं। राहुल गांधी अक्सर हल्की बातें करते हैं लेकिन कम-से-कम अपने पिता की हत्या जैसे गंभीर मामले में 35 साल बाद ऐसी हल्की बातें नहीं करनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अकाली दल ने पंजाब के विकास में अहम भूमिका निभाई है। जब भी वह सरकार में रही है, उसने पंजाब के विकास में योगदान दिया। भारतीय जनता पार्टी के साथ उसका बहुत पुराना संबंध है और पंजाब में यह गठबंधन निश्चित रूप से सरकार बनाने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की इच्छा है कि पंजाब नशामुक्त बने, यहां के उद्योगों की हालत में सुधार हो, कानून-व्यवस्था बेहतर हो और ऐसी सरकार बने जो सीमा की सुरक्षा में लगी भारत की सुरक्षा एजेंसियों को सहयोग करे। आज पंजाब जिस अराजक स्थिति में पहुंच गया है, उससे पंजाब के लोग त्रस्त हैं। चुनाव के बाद अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की सरकार बनेगी।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष यह बात कह रहे हैं, तो उसमें दम है। निशांत योग्य भी हैं, समझदार भी हैं और अपने पिता नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चलने का उन्होंने वचन भी दिया है। वे स्वास्थ्य विभाग को भी बहुत अच्छे से संभाल रहे हैं। यदि ऐसा योग्य व्यक्ति एनडीए गठबंधन के पुराने और मजबूत सहयोगी जदयू जैसी पार्टी का नेतृत्व संभाले, तो यह खुशी की बात है।

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में कोई विशेष अस्तित्व नहीं बचा है। कांग्रेस तो पूरे देश में कमजोर हो गई है जबकि सपा उत्तर प्रदेश की पार्टी है। वहां के लोगों ने सपा का शासन भी देखा है, जहां अपराधियों का राज रहता था। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण उत्तर प्रदेश को बहुत नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि विकास से लेकर विरासत तक की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार ने की है। इसलिए लोग पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कमर कसेंगे।

अमित शाह के नशामुक्ति वाले बयान पर नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नशामुक्त भारत का अभियान चल रहा है। मोदी सरकार का संकल्प है कि भारत को नशामुक्त बनाया जाए क्योंकि भारत के युवाओं को नशे का आदी बनाना एक बहुत बड़ी साजिश है।

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में जो वैचारिक लड़ाई और प्रगति की प्रतिस्पर्धा चल रही है, उसमें भारत के युवा ही देश को विजयी बना सकते हैं। उस युवा शक्ति को भटकाने के लिए चाहे साहित्य के माध्यम से हो या नशे की लत लगाकर, अनेक प्रकार की साजिशें की जा रही हैं लेकिन मोदी सरकार ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि नशे का प्रचलन भारत में किसी-न-किसी रूप में पांव पसारने की कोशिश कर रहा है लेकिन मोदी सरकार का संकल्प और प्रण है कि भारत नशामुक्त बनेगा। पीएम मोदी जो सपना देखते हैं और जो संकल्प लेते हैं, उन्हें हर स्तर पर पूरा करने का प्रयास करते हैं और उसमें सफल भी होते हैं।

उन्होंने कहा कि चाहे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का समाप्त होता प्रभाव हो, चाहे पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवाद को नियंत्रित करना हो या भारत में नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में बढ़ना हो, हर क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिली है। आज शांति का वातावरण है। भारत को विश्व की आर्थिक सीढ़ी पर ऊपर ले जाने में भी सफलता मिली है। इस देश में 50 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। आज हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहे हैं।

रोहन गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी की आदत बन गई है कि किसी भी मुद्दे को भावनात्मक बनाकर प्रस्तुत करें। संसद में वे कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता और खुद ही माइक बंद कर देते हैं। मुझे लगता है कि वे नेता प्रतिपक्ष जैसे गंभीर पद पर हैं, इसलिए उनकी बातों में गंभीरता होनी चाहिए।

--आईएएनएस

केके/पीएम

Date & Time : 2026-11-25 16:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News