Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई,' राहुल गांधी के बयान के समर्थन में बोले मनोज पांडे


रांची, 25 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता मनोज पांडे ने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी के बयान, उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के सीट बंटवारे, पंजाब में भाजपा-अकाली दल के गठबंधन और भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाने को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला।

रांची, 25 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता मनोज पांडे ने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी के बयान, उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के सीट बंटवारे, पंजाब में भाजपा-अकाली दल के गठबंधन और भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाने को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला।

राजीव गांधी की सुरक्षा हटाए जाने को लेकर राहुल गांधी के बयान पर मनोज पांडे ने कहा कि राहुल गांधी ने बिल्कुल सही बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद राजीव गांधी को लगातार धमकियां मिल रही थीं, इसके बावजूद उनकी सुरक्षा को कम किया गया।

पांडे ने कहा कि उस समय सत्ता में बैठे संकुचित विचारधारा वाले लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था में कटौती की, जिसका परिणाम यह हुआ कि देश ने अपने लोकप्रिय नेता को खो दिया। उस समय की खबरों से यह बात स्पष्ट होती है। वही स्थिति आज भी बनी हुई है और राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी द्वारा कांग्रेस को 26 सीटें दिए जाने पर मनोज पांडे ने कहा कि दोनों दलों के बीच बातचीत चल रही है और बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। दोनों दलों का उद्देश्य और लक्ष्य एक ही है, भाजपा को सत्ता से दूर रखना।

पांडे ने भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी बताते हुए कहा कि यह पार्टी समाज में नफरत फैलाती है और देश को इससे आजाद कराना है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी। लक्ष्य एक होने के कारण थोड़ा आगे-पीछे करके गठबंधन जरूर होगा। उन्होंने दावा किया कि इंडी गठबंधन बहुत मजबूत है और आने वाले दो दिनों में तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर उन्होंने कहा कि जब बातचीत चल रही होती है, तो बयानबाजी भी होती है। इसमें कुछ भी अनुचित नहीं है।

शिरोमणि अकाली दल से भाजपा के गठबंधन को लेकर मनोज पांडे ने कहा कि पंजाब में भाजपा का खाता खोलना भी मुश्किल है। इसलिए भाजपा अकाली दल के सामने पैर पकड़कर विनती और चिरौरी करके कह रही है कि किसी तरह 10-20 सीटें दे दीजिए, हम आपके साथ आना चाहते हैं।

पांडे ने कहा कि भाजपा अकाली दल के कंधे पर चढ़कर एक-दो सीटें जीतने का सपना देख रही है, लेकिन पंजाब में उसे सफलता नहीं मिलेगी।

भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाने को लेकर जेएमएम नेता ने कहा कि भाजपा कुछ भी मना सकती है। लेकिन इन लोगों ने संविधान का जितना अपमान किया है, उतना किसी ने नहीं किया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर इस बार भाजपा को गलती से भी दो-तिहाई बहुमत मिल जाता, तो वह संविधान को बदलने की बात करती। संविधान की पुस्तक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लग जाती और बाबा साहब अंबेडकर को भुला दिया जाता। ऐसी मानसिकता वाले लोग संविधान गौरव की बात कैसे कर सकते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने कई जगहों पर संविधान की प्रतियां जलाई हैं और बाबा साहब अंबेडकर की मूर्तियां खंडित की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उन लोगों की विरोधी है, जिनकी रक्षा संविधान करता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

Date & Time : 2026-11-25 13:10:04

Share:

Leave A Reviews

Related News