Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राज्य सरकार की नीतियां अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित हैं: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

पणजी, 10 मार्च (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने राज्य में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत बड़ी वित्तीय सहायता जारी करने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गृह आधार योजना और दयानंद सोशल सिक्योरिटी स्कीम के तहत राज्य के 2.24 लाख से अधिक लाभार्थियों को आज सीधे उनके बैंक खातों में कुल 45.26 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है। इस राशि में हाल ही में पंजीकृत नए लाभार्थियों को भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सहारा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य परिवारों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और अन्य जरूरतमंद लोगों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।

प्रमोद सावंत ने यह भी घोषणा की कि अब से इन दोनों योजनाओं के तहत मिलने वाली सहायता राशि हर महीने की 10 तारीख तक लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से भुगतान में देरी की समस्या खत्म होगी और लाभार्थियों को समय पर आर्थिक मदद मिल सकेगी। साथ ही इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी और लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे तथा समाज कल्याण मंत्री सुभाष फाल देसाई भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से राज्य में सामाजिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिले और वे सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की नीतियां अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित हैं, जिसके तहत समाज के सबसे कमजोर और वंचित वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। सरकार आने वाले समय में भी इसी दिशा में काम करती रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

--आईएएनएस

एमएस/

Share:

Leave A Reviews

Related News