Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राकेश बेदी ने मिलावटखोरों को लगाई फटकार, कहा- आप लोगों की जान खतरे में डाल रहे हो


मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता राकेश बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने विचार शेयर करते रहते है। बुधवार को अभिनेता ने खाने, पीने और शराब में मिलावट को लेकर अपनी बात रखी।

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता राकेश बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने विचार शेयर करते रहते है। बुधवार को अभिनेता ने खाने, पीने और शराब में मिलावट को लेकर अपनी बात रखी।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने खाने-पीने की चीजों में हो रही मिलावट पर सवाल उठाया और सवाल किया कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा क्यों नहीं मिल रही। अभिनेता का कहना है कि जो लोग जानबूझकर खाने-पीने की चीजों में मिलावट करते हैं, उन पर 'हत्या की कोशिश' जैसा संगीन केस चलना चाहिए।

वीडियो में अभिनेता कहते हैं, "जो लोग जानबूझकर खाने और पीने की चीजों में मिलावट करते हैं, उन पर हत्या की कोशिश जैसे गंभीर चार्ज लगने चाहिए। जो लोग सिर्फ कुछ ज्यादा पैसे कमाने के लिए प्रोडक्ट्स की क्वालिटी से समझौता करते हैं, वे असल में कई लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं।"

राकेश बेदी की वीडियो को कई यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, निर्देशक अशोक पंडित ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कमेंट किया, "गोल-माल है, भाई सब गोलमाल है।"

राकेश की बात करें, तो वे काफी समय से सोशल मीडिया के माध्यम से कई सामाजिक और जरूरी मामलों पर अपनी राय रखते रखते हैं।

अभिनेता लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा भी हैं। उन्होंने साल 1979 में फिल्म 'अहसास' या 'हमारे तुम्हारे' से अपना फिल्मी सफर शुरु किया। इसके बाद अभिनेता को 'चश्मे बद्दूर' (1981) और 'एक दूजे के लिए' (1981) जैसी फिल्मों से जबरदस्त पहचान मिली। इसके साथ ही, अभिनेता कई लोकप्रिय धारावाहिकों का हिस्सा भी रहे हैं। वहीं, 'भाभी जी घर पर हैं' (2015) और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (2020) जैसे लंबे समय तक चलने वाले शोज का भी हिस्सा रहकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

एक्टर ने हाल ही में ब्लॉकबस्टर हिट 'धुरंधर' में जमिल जमाली का किरदार निभाकर अपने करियर को एक नया मोड़ दिया।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News