Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रक्षा-बंधन की पावन परंपरा प्राचीन काल से हमारी उपासना और संस्कृति का अंग: राष्ट्रपति मुर्मु


नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संदेश जारी किया है।

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संदेश जारी किया है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "मैं देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को रक्षा बंधन के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। रक्षा-बंधन की पावन परंपरा, प्राचीन काल से हमारी उपासना और संस्कृति का अंग रही है। श्रद्धापूर्वक हाथ पर बांधे गए धागे को, रक्षा हेतु पवित्र सूत्र-बंधन, यानी रक्षा-बंधन माना गया है। अनेक श्लोकों और मंत्रों में, 'रक्षै, मा चल, मा चल' इन शब्दों में अनुरोध किया जाता है कि 'हे रक्षा रूपी बंधन, तुम सदैव अचल रहो।'

राष्ट्रपति ने आगे कहा, "समय के साथ, रक्षा बंधन, बहन की रक्षा के लिए भाई के हाथ पर राखी बांधने के भावपूर्ण सामाजिक पर्व के रूप में लोकप्रिय हुआ। यह पर्व भाई-बहनों, मित्रों तथा परिवार और समाज के विभित्र सदस्यों के बीच आत्मीयता, सम्मान और एक-दूसरे के प्रति उत्तरदायित्व के भाव को सुदृढ़ करता है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि जीवन के हर रिश्ते की नींव विश्वास, संवेदनशीलता और परस्पर सहयोग पर आधारित होती है। आइए, रक्षा-बंधन के शुभ अवसर पर, हम समाज और देश की रक्षा के लिए संकल्प लें। साथ ही, इसी भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़ते रहें।"

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह खुशी का मौका प्यार, स्नेह और आपसी जुड़ाव के बंधन को मजबूत करे और हमें दया, सद्भाव और आपसी सम्मान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करे। सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक्स पोस्ट में कहा, "रक्षाबंधन के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और रक्षा के संकल्प का यह पर्व हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक बंधनों को और सुदृढ़ करता है। यह पावन अवसर सभी के जीवन में प्रेम, खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आए, यही कामना है।"

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक्स पर पोस्ट किया, "भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र बंधन जीवन में प्रेम, खुशियों और आपसी विश्वास को सदैव बनाए रखे।"

संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर लिखा, "भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह एवं विश्वास के पावन प्रतीक रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और समर्पण को अधिक मजबूत करे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियां लेकर आए।"

--आईएएनएस

ओपी/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News