Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड में फिल्म हनुमान अंश को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई, सीएम सोरेन को लिखा पत्र


रांची, 8 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को राज्य में कर-मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया है।

रांची, 8 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को राज्य में कर-मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने फिल्म के सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए इसे व्यापक जनहित में कर-मुक्त करने की सिफारिश की है।

संजय सेठ ने अपने पत्र में लिखा कि 'हनुमान अंश' सिनेमा भारतीय पौराणिक संस्कृति और हनुमान जी के प्रति सच्ची निष्ठा व उच्च आदर्शों को आधुनिक दौर में प्रेरणा के स्रोत के रूप में पर्दे पर दर्शाती है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म मुख्य रूप से बीसवीं सदी के महान और प्रसिद्ध भारतीय संत पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है, जिन्हें उनके भक्त हनुमान जी का अवतार मानते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि नीम करोली बाबा के प्रति झारखंड की जनता की भी अगाध श्रद्धा है और आए दिन राज्य से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए कैंची धाम आश्रम (उत्तराखंड) जाते हैं। फिल्म में सत्य, साहस और धर्म के प्रति निष्ठा जैसे सनातन मूल्यों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। यह एक संपूर्ण पारिवारिक फिल्म है, जो युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण और समाज में सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।

संजय सेठ ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि इस फिल्म को टैक्स-फ्री किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है, ताकि समाज के सभी वर्गों के लोग इसे आसानी से देख सकें और इसके आध्यात्मिक संदेशों को आत्मसात कर सकें। इससे राज्य की जनता को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेते हुए यथाशीघ्र उचित दिशा-निर्देश जारी करेगी।

--आईएएनएस

एसएनसी/एमएस

Date & Time : 2026-09-08 21:10:02

Share:

Leave A Reviews

Related News