Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रक्षा उत्पादन में भारत और अल्जीरिया तलाशेंगे सहयोग के नए अवसर


नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और नई संभावनाएं तलाशने को लेकर नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। सोमवार 23 नवंबर को हुई इस बैठक में रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार ने अल्जीरिया के रक्षा उद्योग निदेशक और वहां से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। ॉ

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और नई संभावनाएं तलाशने को लेकर नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। सोमवार 23 नवंबर को हुई इस बैठक में रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार ने अल्जीरिया के रक्षा उद्योग निदेशक और वहां से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। ॉ

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मेजर जनरल साउदी हमदाचे कर रहे थे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने इस प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र से जुड़े औद्योगिक सहयोग को मजबूत करना था। इसके अलावा दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में आपसी साझेदारी के नए रास्ते तलाशने का प्रयास भी किया। बातचीत के दौरान दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने और एक-दूसरे की क्षमताओं का लाभ उठाने की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।

भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा संबंधों को व्यापक बनाने की दिशा में इस बैठक को काफी अहम कदम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ने से औद्योगिक साझेदारी के नए अवसर विकसित हो सकते हैं।

दरअसल, भारत रक्षा उपकरणों के स्वदेशी निर्माण और रक्षा उत्पादन क्षमता को लगातार मजबूत कर रहा है। ऐसे में दूसरे देशों के साथ रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाना उसकी व्यापक रक्षा साझेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अल्जीरिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई इस बातचीत में भी इसी दिशा में आगे बढ़ने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में रक्षा उद्योग से जुड़े क्षेत्रों में आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के बीच औद्योगिक संबंधों को नई दिशा देने पर जोर रहा। यह बातचीत भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा संबंधों को केवल सैन्य संपर्क तक सीमित रखने के बजाय रक्षा उद्योग के स्तर पर भी मजबूत बनाने के प्रयासों को दर्शाती है।

गौरतलब है कि भारत और अल्जीरिया सैन्य प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, चिकित्सा और रक्षा उद्योगों जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत कर रहे हैं। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग के विस्तार पर इसी साल सहमति जताई थी। यह सहमति भारत व अल्जीरिया के संयुक्त आयोग की पहली बैठक में सामने आई। यह बैठक 05 मई को नई दिल्ली में आयोजित हुई थी।

दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को नई गति देने के उद्देश्य से आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए थे।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-अल्जीरिया रक्षा सहयोग के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए ‘रूल्स ऑफ प्रोसीजर’ पर हस्ताक्षर किए थे। आपसी सहमति से तैयार किया गया यह ढांचा भविष्य में संयुक्त आयोग की बैठकों और सहयोगी गतिविधियों के संचालन के लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगा।

--आईएएनएस

जीसीबी/एमएस

Date & Time : 2026-11-23 20:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News