Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रक्षाबंधन पर गुजरात की अलग-अलग जेलों में महिलाओं ने अपने भाइयों को बांधीं राखी


गांधीनगर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। देशभर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन बड़े प्रेम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुजरात की अलग-अलग जेलों में महिलाओं ने अपने भाइयों को राखियां बांधीं। जेल में कैद अपने भाइयों को देखकर कई महिलाएं भावुक नजर आईं।

गांधीनगर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। देशभर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन बड़े प्रेम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुजरात की अलग-अलग जेलों में महिलाओं ने अपने भाइयों को राखियां बांधीं। जेल में कैद अपने भाइयों को देखकर कई महिलाएं भावुक नजर आईं।

अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर कैदियों की बहनें अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। महिलाओं ने बताया कि वे साल में एक बार इस दिन (रक्षाबंधन) का बेसब्री से इंतजार करती हैं।

जेल प्रशासन की ओर से सभी जरूरी प्रबंध किए गए थे, जिससे भाइयों और बहनों को बिना किसी कठिनाई के मिलने का अवसर मिल सके। जेल सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस गौरव अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर परिवार के सदस्य जेल में आने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा, "हमारे लिए भी यह एक संवेदनशील अवसर होता है। परिजनों के मिलने से कैदियों को मानसिक संबल मिलता है।"

राजकोट सेंट्रल जेल में भी रक्षाबंधन पर्व की विशेष रूप से मनाया गया। बहनों को जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने की अनुमति दी गई। जेल प्रशासन के अनुसार, करीब 1200 बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। जेल में आने वाली प्रत्येक बहन के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर बाहर से किसी भी प्रकार की वस्तु जेल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।

जेल अधीक्षक वीपी गोहेल ने आईएएनएस से कहा कि हमारे हिंदू समाज में भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाता है। यहां लोग समाज और परिवार से सदस्यों से अलग हो जाते हैं। हमारा मानना है कि रक्षाबंधन के अवसर पर उन कैदियों के मन में अपने जुर्म को लेकर पश्चाताप की भावना रहेगी।

इसी तरह, जामनगर की जिला जेल में भी रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया, जहां बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। जेल प्रशासन की ओर से राखी बांधने की विधि के लिए थाली में कंकू, चावल और दीपक की व्यवस्था की गई थी। बहनें अपने हाथों में राखी और मिठाई लेकर लंबे इंतजार के बाद जेल पहुंचीं और विधि-विधान के साथ अपने भाइयों को राखी बांधी। बहनों ने भाइयों का मुंह भी मीठा करवाया।

जेल सुपरिटेंडेंट बलभद्र सिंह रायजादा ने आईएएनएस से कहा, "आज जामनगर जिला जेल में 500 से अधिक कैदियों की बहनों ने उन्हें राखी बांधी, जबकि लगभग 20 महिला कैदियों ने भी अपने भाइयों को राखी बांधी।"

वडोदरा सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन का त्योहार भावुक और अनोखे अंदाज में मनाया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें जेल पहुंचीं और अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को निभाया। इस दौरान जेल परिसर में भावुक माहौल देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की सलामती और बेहतर भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों को भेंट स्वरूप तुलसी के पौधे दिए। तुलसी का पौधा देकर भाइयों ने बहनों के प्रति स्नेह जताने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share:

Leave A Reviews

Related News