Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रक्षाबंधन पर नमो भारत के बढ़ेंगे फेरे, हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन


नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षाबंधन के त्योहार पर दिल्ली-एनसीआर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। 27 और 28 अगस्त को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए दोनों दिनों में कुल 47 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन ट्रिप्स संचालित की जाएंगी।

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षाबंधन के त्योहार पर दिल्ली-एनसीआर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। 27 और 28 अगस्त को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए दोनों दिनों में कुल 47 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन ट्रिप्स संचालित की जाएंगी।

एनसीआरटीसी के इस फैसले के बाद रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को ट्रेन के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अतिरिक्त ट्रिप्स के साथ इन दोनों दिनों में नमो भारत ट्रेनें हर आठ मिनट में उपलब्ध होंगी। ये ट्रेनें पूरे नमो भारत कॉरिडोर पर सराय काले खां से मोदीपुरम स्टेशन के बीच संचालित की जाएंगी। इससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे।

रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके और परिवार के अन्य सदस्यों के घर जाती हैं। ऐसे में नमो भारत की बढ़ी हुई फ्रीक्वेंसी से उन्हें काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा। 28 अगस्त को शुक्रवार होने के कारण रक्षाबंधन के आसपास कई लोगों को लंबा वीकेंड मिल सकता है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों से मिलने के लिए यात्रा कर सकते हैं।

त्योहारों के दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। नमो भारत जैसी तेज और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था यात्रियों को निजी वाहनों के मुकाबले बेहतर विकल्प उपलब्ध करा सकती है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और भारी सामान के साथ यात्रा करने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं उपयोगी साबित होंगी। ट्रेनों के बीच अंतर कम होने से यात्रियों का प्रतीक्षा समय घटेगा और उन्हें ट्रेन में यात्रा करने के अधिक विकल्प मिलेंगे। इससे त्योहार के दौरान स्टेशन और सड़क दोनों जगहों पर भीड़ के दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

एनसीआरटीसी के अनुसार, यात्रियों की मांग को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर ट्रेन की फ्रीक्वेंसी में और भी बढ़ोतरी की जा सकती है। इसका उद्देश्य रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है। नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच तेज, भरोसेमंद और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी उपलब्ध कराता है।

त्योहार के दौरान अतिरिक्त ट्रिप्स बढ़ाए जाने से इस कॉरिडोर पर यात्रियों की आवाजाही और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। साथ ही, अधिक लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे सड़क यातायात और वाहनों से होने वाले प्रदूषण के दबाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News