Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राम मंदिर दान अनियमितता मामले को लेकर कालका जी मंदिर सेक्रेटरी ने कहा- जांच में सामने आएगी सच्चाई


नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी की जांच को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। जांच शुरू हो चुकी है। वहीं, इस मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राम मंदिर के चढ़ावे में हुई गड़बड़ी को लेकर दिल्ली स्थित कालका जी मंदिर के सेक्रेटरी का कहना है कि हम अनियमितता की निंदा करते हैं।

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी की जांच को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। जांच शुरू हो चुकी है। वहीं, इस मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राम मंदिर के चढ़ावे में हुई गड़बड़ी को लेकर दिल्ली स्थित कालका जी मंदिर के सेक्रेटरी का कहना है कि हम अनियमितता की निंदा करते हैं।

आईएएनएस से बातचीत में कालका जी मंदिर के सेक्रेटरी सिद्धार्थ भारद्वाज ने कहा कि राम मंदिर जैसे पवित्र स्थान, जो दुनिया भर के लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना, वहां अगर कोई घोटाला या घपला सामने आता है तो हम उसकी निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि एसआईटी का गठन किया गया है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही न्याय होगा और सच्चाई सामने आएगी। यह हिंदुओं की आस्था का विषय है। रामजन्मभूमि से लोगों की आत्मा जुड़ी हुई है। वहां गड़बड़ी करने वालों पर जल्द कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ताकि देश में ऐसा संदेश जाए कि घपला करने का अंजाम क्या हो सकता है।

सिद्धार्थ भारद्वाज ने आगे कहा कि न्यायालय को जो पत्र भेजा गया है, हमें न्याय मिलने की उम्मीद है। हमें न्यायालय और योगी सरकार पर भरोसा है क्योंकि यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ मामला है।

बता दें कि राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड अनूप प्रकाश अवस्थी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दायर की गई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट की सीधी निगरानी में सीबीआई जैसी किसी प्रमुख जांच एजेंसी से स्वतंत्र जांच कराने का आदेश देने पर विचार करने की अपील की गई है।

अर्जी में कहा गया कि राम मंदिर से जुड़े दान के पैसे में कथित अनियमितताओं, हेराफेरी या गायब होने की हालिया खबरों से देश-विदेश में श्रद्धालुओं के बीच चिंता बढ़ गई है। इसमें आगे कहा गया कि हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई है, लेकिन औपचारिक आपराधिक जांच और एफआईआर न होने से इस मामले पर संस्थागत प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठे हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News