Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राम मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीपोत्सव की तैयारियां भी तेज : दिनेंद्र दास


अयोध्या, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राम मंदिर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में वाल्मीकि जयंती का पर्व पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाएगा।

अयोध्या, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राम मंदिर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में वाल्मीकि जयंती का पर्व पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाएगा।

दिनेंद्र दास ने आईएएनएस से कहा, "आज शाम यहां एक कार्यक्रम होगा, जिसमें ट्रस्ट के कुछ सदस्य, पुजारी, ब्राह्मण और हिंदू समाज के लोग शामिल होकर प्रार्थना करेंगे। वाल्मीकि जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा।" उन्होंने बताया कि आयोजन परंपरा के अनुसार ही किया जाएगा और इसमें सभी लोगों की भागीदारी रहेगी।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के साथ ही अयोध्या में दीपावली और दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपावली को लेकर हाल ही में एक बैठक हुई है। बैठक में तय किया गया कि पहले से चली आ रही परंपरा को आगे भी बनाए रखा जाएगा। रामनगरी की पुरानी परंपरा के अनुसार ही इस बार भी दीपावली का पर्व भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दीपावली के अवसर पर मंदिर परिसर में एक लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जो पुरानी परंपरा बनी हुई है, उसे कायम रखते हुए दीपावली को बेहतरीन तरीके से मनाया जाएगा।

गौरतलब है कि अयोध्या के राम मंदिर और पूरी रामनगरी में दीपावली और दीपोत्सव का आयोजन बेहद भव्य और ऐतिहासिक होता है। हर साल की तरह इस साल भी दीपोत्सव को और भी भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।

बता दें कि रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इस बार 30 लाख से अधिक दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 35 हजार से अधिक स्वयंसेवक अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम

Date & Time : 2026-10-26 12:20:05

Share:

Leave A Reviews

Related News