Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले भक्तों को ट्रस्ट भेज रहा आभार पत्र


अयोध्या, 3 नवंबर (आईएएनएस)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले रामभक्तों को दीपावली की शुभकामनाएं और आभार-पत्र भेजना शुरू कर दिया है।

अयोध्या, 3 नवंबर (आईएएनएस)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले रामभक्तों को दीपावली की शुभकामनाएं और आभार-पत्र भेजना शुरू कर दिया है।

यह संदेश वॉट्सऐप के माध्यम से भेजे जा रहे हैं, जिसको लेकर कुछ भक्तों में भ्रम की स्थिति बन गई थी। भक्तों ने संदेश और संलग्न पीडीएफ पत्र की प्रामाणिकता को लेकर सवाल उठाए थे। इस भ्रम को दूर करने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से आधिकारिक सूचना जारी की गई है। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि यह संदेश और पत्र श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा ही भेजे जा रहे हैं और यह पूरी तरह से प्रमाणिक है।

ट्रस्ट ने अपने पोस्ट में लिखा, "आधिकारिक सूचना। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले रामभक्तों को वॉट्सऐप के माध्यम से दीपावली शुभकामना एवं आभार पत्र भेजा जा रहा है। कुछ रामभक्तों ने प्राप्त संदेश एवं संलग्न पीडीएफ पत्र की प्रामाणिकता के सम्बन्ध में जिज्ञासा व्यक्त की है। इस सम्बन्ध में स्पष्ट किया जाता है कि यह संदेश एवं पत्र श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा ही भेजे जा रहे हैं।"

ट्रस्ट ने बताया कि पत्र में दिए गए लिंक पर रामभक्त अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल अंकित कर सकते हैं। ट्रस्ट ने भक्तों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक लिंक का ही उपयोग करें। इसके अलावा किसी अन्य लिंक पर भरोसा न करें।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास, अयोध्या लगातार रामभक्तों के संपर्क में है और मंदिर निर्माण में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त कर रहा है। दीपावली के पावन अवसर पर यह आभार-पत्र भेजकर ट्रस्ट ने भक्तों के साथ अपने आत्मीय संबंध को और मजबूत किया है।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Date & Time : 2026-11-03 23:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News